Author: Chaiwala
विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक का किया दौरा
ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को ओखलकांडा ब्लॉक के गरगड़ी, कालाआगर, क्वेराला और गलनी समेत कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रखीं। विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शीघ्र कराने को कहा। साथ ही जिला प्रशासन को आपदा से प्रभावित ग्रामीणों के नुकसान का आकलन कर [more…]
वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक
सुरक्षा–स्वास्थ्य–सम्मान की रखी गई मांग भीमताल । नैनीताल क्लब सभागार में मंगलवार को वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में उत्तराखंड वैसे नागरिक जनकल्याण समिति के उपाध्यक्ष नवीन लाल वर्मा, शांति मेहरा, विधायक नैनीताल सरिता आर्या समेत विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। बैठक में वरिष्ठ जनों ने अपनी सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान सुनिश्चित किए जाने की मांग प्रमुखता से रखी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु विकासखंड स्तर पर बैठक कराने और समाज कल्याण व चिकित्सा विभाग की [more…]
भीमताल सीएचसी में सुधार की मांग, समाजसेवी ने उठाई आवाज
भीमताल : समाजसेवी बृजवासी ने भीमताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की जरूरत पर जोर देते हुए अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने प्रभारी डॉ. महतोलिया के साथ विस्तृत चर्चा में डॉक्टरों, नर्सों, वार्ड स्टाफ, दवाइयों की उपलब्धता, एम्बुलेंस सेवाओं और आपातकालीन व्यवस्थाओं की स्थिति पर बात की। बृजवासी ने विशेष रूप से डॉग बाइट, स्नेक बाइट और एक्सीडेंट जैसे मामलों में त्वरित उपचार, अल्ट्रासाउंड मशीन और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की स्थापना की मांग की। डॉ. महतोलिया ने स्टाफ की कमी और अन्य समस्याओं को स्वीकार करते हुए विभागीय उच्च अधिकारियों [more…]
नव निर्वाचित ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण 27 अगस्त को
भीमताल : सचिव पंचायतीराज उत्तराखण्ड शासन के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल की आठों विकास खण्डों में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों को 27 अगस्त 2025 को शपथ दिलाई जाएगी। जिलाधिकारी वंदना ने संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 26 अगस्त तक सभी ग्राम प्रधान और सदस्यों को कार्यक्रम से अवगत कराएँ और शपथ ग्रहण हेतु उचित बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। शपथ पत्रों की जांच और सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी खण्ड विकास अधिकारियों की होगी। इसके पश्चात सभी संगठित ग्राम पंचायतों की प्रथम बैठक 28 अगस्त 2025 को आयोजित [more…]
हल्द्वानी में जनसुविधा शिविर, मौके पर समस्याओं का तुरंत समाधान
भीमताल: जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में सोमवार को वार्ड 43 और 44 में जनसुविधा शिविर आयोजित किए गए। नागरिकों ने राशन कार्ड, स्ट्रीट लाइट, विद्युत आपूर्ति और मार्ग मरम्मत जैसी समस्याएँ अधिकारियों के सामने रखीं। मौके पर 52 आधार कार्ड बनाए गए, विद्युत विभाग की 10 शिकायतें सुलझाईं गईं और 20 राशन कार्ड आवेदन पर कार्रवाई हुई। नगर आयुक्त ऋचा सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे। मंगलवार, 26 अगस्त को वार्ड 41 और 42 में भी शिविर आयोजित होंगे।
हल्द्वानी शहर की टूटी सड़कों का आयुक्त ने किया निरीक्षण, जल्द दुरुस्ती के दिए निर्देश
भीमताल। आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सोमवार को हल्द्वानी शहर के क्षतिग्रस्त मार्गों का लोनि.वि., ब्रिडकुल एवं जलसंस्थान के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर क्षतिग्रस्त मार्गों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिये गये हैं। वर्षाकाल में डामरीकरण संभव न होने की स्थिति में सड़कों को वैकल्पिक तरीकों से गड्ढामुक्त करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने काठगोदाम नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन [more…]
विधायक कैड़ा ने वन विभाग व पी डब्ल्यू डी के अधिकारियों संग की बैठक, शीघ्र तैयार होगी पटरानी मोटर मार्ग की डीपीआर
भीमताल : ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा पटरानी में सोमवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने वन विभाग और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विधायक कैड़ा ने पटरानी गाँव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग की डीपीआर शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि पूर्व में उनकी विधायक निधि से लुगड़ पुल से पटरानी गाँव व इंटर कॉलेज तक मोटर मार्ग का निर्माण कराया गया था। इसके बाद मार्ग को PWD को हस्तांतरित कर राज्य योजना के अंतर्गत प्रथम चरण की स्वीकृति [more…]
जमरानी बांध रोड चौड़ीकरण में लापरवाही, कृषि भूमि टूटने से ग्रामीणों में रोष
भीमताल । ग्राम पंचायत डहरा क्षेत्र में जमरानी बांध परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी है, लेकिन सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कटिंग का कार्य तो तेजी से किया जा रहा है, लेकिन रॉक बोल्डिंग का कार्य बेहद धीमी गति से हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात भारी नुकसान हुआ और कई जगह कृषि भूमि टूट गई। वहीं, मकान खेतों से करीब पचास मीटर की दूरी पर हैं, जिससे बरसात होने पर बड़ा खतरा मंडरा [more…]
क्वैराला कालाआगर में लगा समान नागरिक संहिता विवाह पंजीकरण शिविर
भीमताल । नैनीताल जिले के दूरस्थ ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा क्वैराला और कालाआगर के अंतर्गत समान नागरिक संहिता विवाह पंजीकरण शिविर का आयोजन राकेश गोस्वामी सीएससी सेंटर वालों के द्वारा किया गया गया। शिविर में ग्रामीणों के मैरिज सार्टिफिकेट बनाए गए। साथ ही लोगों को अधिक से अधिक सार्टिफिकेट बनाने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम प्रधान कालाआगर मंजू मेवाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता पंचम सिंह मेवाड़ी और क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता मेवाड़ी और क्वैराला की ग्राम प्रधान नीमा ऐड़ी, मनोज ऐड़ी, मुकुल सिंह ऐड़ी और महेश मेवाड़ी आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कई [more…]
भीमताल क्षेत्र के मोटर मार्गों को मिले पीएमजीएसवाई फेज-4 में स्वीकृति : विधायक कैड़ा
भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से भेंट कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के कई गाँव आज भी मोटर मार्ग से वंचित हैं। वहीं, कई सड़कों का चौड़ीकरण, डामरीकरण और पुलों का निर्माण कार्य लंबित है। विधायक कैड़ा ने पदमपुरी-झाजर मोटर मार्ग पर पुल निर्माण व डामरीकरण, चर्रा बैंड-तल्ला अमजड़ मार्ग के चौड़ीकरण व डामरीकरण तथा पुटगांव-नौगुनिया मार्ग पर डामरीकरण कार्य को अत्यंत जरूरी बताया। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के [more…]


