विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक का किया दौरा

Estimated read time 1 min read





ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को ओखलकांडा ब्लॉक के गरगड़ी, कालाआगर, क्वेराला और गलनी समेत कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रखीं। विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शीघ्र कराने को कहा। साथ ही जिला प्रशासन को आपदा से प्रभावित ग्रामीणों के नुकसान का आकलन कर मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। हर गांव को मुख्य मोटर मार्ग से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है और इसी दिशा में कार्य निरंतर जारी है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours