भीमताल क्षेत्र के मोटर मार्गों को मिले पीएमजीएसवाई फेज-4 में स्वीकृति : विधायक कैड़ा

Estimated read time 1 min read





भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से भेंट कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के कई गाँव आज भी मोटर मार्ग से वंचित हैं। वहीं, कई सड़कों का चौड़ीकरण, डामरीकरण और पुलों का निर्माण कार्य लंबित है। विधायक कैड़ा ने पदमपुरी-झाजर मोटर मार्ग पर पुल निर्माण व डामरीकरण, चर्रा बैंड-तल्ला अमजड़ मार्ग के चौड़ीकरण व डामरीकरण तथा पुटगांव-नौगुनिया मार्ग पर डामरीकरण कार्य को अत्यंत जरूरी बताया। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के करीब दो दर्जन से अधिक मोटर मार्गों के नव निर्माण हेतु पीएमजीएसवाई फेज-4 के अंतर्गत डीपीआर शासन को भेजी गई है। इन सड़कों की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को आवागमन सुविधा मिल सकेगी।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours