भीमताल: जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में सोमवार को वार्ड 43 और 44 में जनसुविधा शिविर आयोजित किए गए। नागरिकों ने राशन कार्ड, स्ट्रीट लाइट, विद्युत आपूर्ति और मार्ग मरम्मत जैसी समस्याएँ अधिकारियों के सामने रखीं। मौके पर 52 आधार कार्ड बनाए गए, विद्युत विभाग की 10 शिकायतें सुलझाईं गईं और 20 राशन कार्ड आवेदन पर कार्रवाई हुई। नगर आयुक्त ऋचा सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे। मंगलवार, 26 अगस्त को वार्ड 41 और 42 में भी शिविर आयोजित होंगे।

+ There are no comments
Add yours