Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ग्रामीणों की समस्याएं सुन मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

भीमताल। विधायक भीमताल एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बोहराकोट, नैकाना, तल्ला रामगढ़, नथुवाखान, सुयालगाड़, बडेट और बसगांव सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं रखीं। मंत्री कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

‘विकसित भारत, विकसित उत्तराखंड’ विषय पर हुई चित्रकला, भाषा और निबंध प्रतियोगिताएं भीमताल। विद्यालयी शिक्षा विभाग नैनीताल एवं समग्र शिक्षा के तत्वावधान में एचजीएस भीमताल में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के आजाद, गांधी, नेहरू और सुभाष सदनों के विद्यार्थियों ने चित्रकला, भाषा और निबंध प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का विषय ‘विकसित भारत, विकसित उत्तराखंड’ रहा। निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मनस्वी बिष्ट ने प्रथम, कृतिका मेहता ने द्वितीय और प्रांजल पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग [more…]

उत्तराखण्ड

दिव्या पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने सीखा कचरा प्रबंधन का पाठ

3आर का संदेश देकर प्लास्टिक कचरा कम करने और स्रोत पर पृथक्करण के लिए किया जागरूक भीमताल, 29 सितंबर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के 11वें दिन मंगलवार को दिव्या पब्लिक स्कूल में कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन और 3आर को लेकर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों को कचरे को स्रोत पर ही अलग करने और प्लास्टिक के अनावश्यक इस्तेमाल से बचने के लिए प्रेरित किया गया। नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम परितोष वर्मा के दिशा-निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को बताया गया कि कचरा प्रबंधन की शुरुआत [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कैलाशद्वार में जमीन धंसने से झुकी बिजली लाइन, हादसे का खतरा

कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने डीएम से मुलाकात कर बिजली लाइन तत्काल शिफ्ट कराने की मांग की भीमताल। धारी ब्लॉक के बबियाड़ ग्राम सभा के कैलाशद्वार क्षेत्र में जमीन धंसने के कारण बिजली की लाइन लगातार नीचे धंसती जा रही है। स्थिति यह है कि बिजली की लाइन अब जमीन से इतनी नीचे आ गई है कि उसे हाथ से छूने की बात सामने आ रही है। इससे क्षेत्र में बड़ी आबादी के लिए खतरा बना हुआ है। भीमताल विधानसभा से कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बताया कि कैलाशद्वार क्षेत्र से गुजरने वाली यह [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

15 अक्टूबर तक रामनगर की सड़कें हों गड्ढामुक्त

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सड़कों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश भीमताल। कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत ने सोमवार को रामनगर पहुंचकर रामनगर-हल्द्वानी नए पुल से शहीद भगत सिंह चौक होते हुए नगर पालिका क्षेत्र तक विभिन्न सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों की स्थिति, यातायात व्यवस्था और सड़क किनारे जल निकासी समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए आगामी 15 अक्टूबर तक सभी सड़कों को हर हाल [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

रामनगर पालिका के कार्यों की जांच को समिति गठित

कूड़ा निस्तारण, रसायनों के स्टॉक और कार्मिकों की बायोमीट्रिक उपस्थिति का होगा परीक्षण भीमताल। नगर पालिका परिषद रामनगर के कूड़ा एवं सिंगल यूज प्लास्टिक निस्तारण समेत अन्य कार्यों की जांच के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने समिति गठित की है। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के निर्देशों के क्रम में गठित समिति को 15 दिन के भीतर जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद रामनगर की ओर से कूड़ा एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के निस्तारण के लिए झील विकास प्राधिकरण के हल्द्वानी स्थित प्लास्टिक प्लांट [more…]

उत्तराखण्ड

मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की जांच

ज्योलिकोट प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य टीमें सक्रिय, ओआरएस-जिंक और आवश्यक दवाएं बांटीं भीमताल, 27 सितंबर। ज्योलिकोट प्रभावित क्षेत्र में जलजनित रोगों की रोकथाम और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में 29 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान 14 ब्लड टेस्ट किए गए और 45 लोगों की काउंसलिंग की गई। गंभीर लक्षण वाले एक मरीज को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। मालवा ताल पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम मालवा ताल क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्चे की डायरिया [more…]

उत्तराखण्ड

विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान

चौली की जाली और महादेव मंदिर परिसर में होटल कारोबारियों, होम स्टे संचालकों व गाइडों ने की सफाई भीमताल। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित अभियान में स्थानीय होटल व्यवसायियों, होम स्टे संचालकों, टूर ऑपरेटरों और गाइडों ने भागीदारी की। अभियान के दौरान चौली की जाली और महादेव मंदिर पर्यटन स्थल पर सफाई की गई। पर्यटन स्थलों को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखने के साथ ही पर्यटकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने [more…]

उत्तराखण्ड

जापानी-जर्मन भाषा प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेंगे वैश्विक रोजगार के अवसर

जिलाधिकारी ने कौशल विकास एवं अप्रेंटिसशिप समिति की बैठक में दिए प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश भीमताल। जिला कौशल विकास एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक शनिवार देर शाम कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न कौशल विकास एवं प्रशिक्षण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना समेत जनपद में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अप्रेंटिसशिप योजना से अधिक से अधिक [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री कैड़ा ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश

धारी में मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा भीमताल। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित गांवों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों, बाधित पेयजल लाइनों और विद्युत व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने जिला एवं क्षेत्रीय प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा से क्षतिग्रस्त [more…]