भीमताल । आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज पतलोट में खंड स्तरीय युवा सांसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय पतलोट की प्राचार्या एवं राजनीति विज्ञान की प्राध्यापिका डॉ. रेखा चहरा, समाजशास्त्र प्राध्यापिका डॉ. मंजू पनेरु, प्रधानाचार्य आशुतोष साह और कार्यक्रम समन्वयिका मुन्नी देवी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक एवं संसदीय मूल्यों के प्रति जागरूक करना, देश के समसामयिक मुद्दों की समझ विकसित करना तथा विधि, नीति और नियम निर्धारण की प्रक्रिया से परिचित कराना रहा। वक्ताओं ने कहा कि युवा पीढ़ी देश की ताकत, ऊर्जा और भविष्य का प्रतीक है। ऐसे में युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और समसामयिक विषयों के प्रति जागरूक करने में इस तरह की प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
प्रतियोगिता में आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज पतलोट ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज डालकन्या ने द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज पैटना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद भट्ट, मुन्नी देवी, अंजना अग्रवाल, देवगिरी गोस्वामी, रमेश चंद्र त्रिपाठी, श्रवण सिंह कंबोज, बुशरा फिरदौस, गिरीश चंद्र बेरी, बेबी थायत, कंचन बिष्ट, निशा, ममता आदि मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours