सुरक्षा–स्वास्थ्य–सम्मान की रखी गई मांग
भीमताल । नैनीताल क्लब सभागार में मंगलवार को वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में उत्तराखंड वैसे नागरिक जनकल्याण समिति के उपाध्यक्ष नवीन लाल वर्मा, शांति मेहरा, विधायक नैनीताल सरिता आर्या समेत विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। बैठक में वरिष्ठ जनों ने अपनी सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान सुनिश्चित किए जाने की मांग प्रमुखता से रखी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु विकासखंड स्तर पर बैठक कराने और समाज कल्याण व चिकित्सा विभाग की ओर से कैंप लगाने का निर्णय लिया गया। वरिष्ठ नागरिकों ने नगर में फुटपाथ, पार्कों का निर्माण, नियमित सफाई व्यवस्था, रात्रि गश्त, अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती व आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग रखी। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड, गोल्डन कार्ड और वय बंधन कार्ड के जरिए निशुल्क उपचार की सुविधा देने पर जोर दिया। अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए बीट पुलिसिंग और समाज कल्याण विभाग की ओर से समय-समय पर कुशलक्षेम जानने की भी मांग की गई। बैठक में आवारा कुत्तों और बंदरों से निजात, मॉर्निंग वॉक व साइकिल ट्रैक, जगह-जगह बेंच लगाने, स्मृति वाटिका एवं मनोरंजन क्लब बनाए जाने की मांग भी उठाई गई। साथ ही 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने की परंपरा जारी रखने का अनुरोध किया गया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति के सहयोग से भव्य रूप से मनाया जाएगा।
बैठक में वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा, शांति मेहरा, विधायक सरिता आर्या, समिति अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे, महामंत्री डी.के. पांडे, पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष मंजू बिष्ट, जनहित संस्था के जगमोहन बिष्ट, पी.डी. पांडे, एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद, उप जिलाधिकारी नवाजिस खलिक, ईई लोनिवि रत्नेश सक्सेना, जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours