Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नंदा देवी मेले में लगाया विधिक जागरूकता व चिकित्सा शिविर

भीमताल । मां नंदा देवी महोत्सव-2025 के अवसर पर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल और उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।शिविर में आमजन को सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकें वितरित की गईं और पैरा विधिक कार्यकर्ताओं व पैनल अधिवक्ताओं के माध्यम से कानूनी जानकारी दी गई। साथ ही आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत (13 सितंबर 2025) के संबंध में भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। मेदांता अस्पताल गुड़गांव के चिकित्सकों द्वारा लगाए गए चिकित्सा शिविर में बीपी, शुगर, ईसीजी सहित विभिन्न स्वास्थ्य [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट पर

आपदा कंट्रोल रूम से अधिकारी लेते रहे पल-पल की खबर भीमताल । भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड सहित जनपद नैनीताल में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष वंदना ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सड़कों के अवरुद्ध होने पर तत्काल कार्रवाई कर यातायात सुचारू करने और मार्गों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के साथ ही भोजन व आवास [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

जिला पंचायत नैनीताल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

भीमताल । सोमवार को नैनीताल क्लब (शैले हॉल) में जिला पंचायत नैनीताल के निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने सर्वप्रथम अध्यक्ष दीपा दर्मवाल और उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट को पद की शपथ दिलाई। इसके उपरांत अध्यक्ष ने सदस्यों को शपथ दिलाई। अध्यक्ष दीपा दर्मवाल ने नन्दा अष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में जिले को विकास की अग्रणी पंक्ति में ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत जनहित में निरंतर कार्य करेगी। वहीं उपाध्यक्ष देवकी देवी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने अधिकारियों को दिए बंद मोटर मार्ग खोलने के निर्देश

भीमताल। लगातार हो रही बारिश से ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉकों के कई मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक राम सिंह कैड़ा ने पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर बंद मोटर मार्गों को तत्काल खोलने के निर्देश दिए ।विधायक कैड़ा ने कहा कि नन्दौर, लधिया, कलशा, गौला और करालीगाड़ नदियों के किनारे बसे गांवों में लगातार भू-कटाव हो रहा है। कई ग्रामीणों के घरों के आगे-पीछे मलबा आने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

माता के जयकारों के साथ निकला मां नंदा-सुनंदा का डोला

भीमताल में माता के जयकारों में झूमे लोग भीमताल(नैनीताल)। भीमताल में माता के जयकारों के साथ मां नंदा-सुनंदा का डोला निकाला गया। बनखंडी महाराज के नेत्तृव में मल्लीताल बाजार, डांठ, तिकोनिया, तल्लीताल बाजार, बाईपास, रामलीला मैदान होते हुए डोला वापस बनखंडी आश्रम पहुंचा। माता के जयकारों के साथ भक्त झूमते हुए नजर आए। डोले में महिलाएं कुमाऊंनी परिधान में शामिल हुई। इस दौरान कथावाचक नीरज महादेव, विधायक राम सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, अनिल चनौतिया, विजय नेगी, शिप्रा जोशी, प्रदीप पाठक, पंकज जोशी, विनीत जोशी, मोहित पडियार, [more…]

उत्तराखण्ड

नैनीताल में रविवार को दो बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं

अपर जिलाधिकारी ने दिए सुरक्षा व संचालन के निर्देश भीमताल ।जनपद नैनीताल में रविवार, 31 अगस्त को दो महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। पहली परीक्षा उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित होगी, जो दो पालियों में (प्रातः 11:00 बजे से 01:00 बजे तक) संपन्न होगी। इस परीक्षा के लिए जनपद में कुल 10 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 4298 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरी परीक्षा उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा प्रारंभिक न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) प्रारंभिक परीक्षा (PCS-J) के रूप में प्रातः 10 बजे से 1 बजे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जन समस्याओं के निस्तारण हेतु वार्डवार जन सुविधा शिविर जारी

भीमताल। जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वार्डवार जन सुविधा शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इन शिविरों में न केवल शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा रहा है, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ भी सीधे जनता तक पहुँचाया जा रहा है।शनिवार को वार्ड संख्या 33 में पार्षद कार्यालय तथा वार्ड संख्या 34 में शिवा गार्डन कैनाल रोड पर शिविर आयोजित किए गए। यहाँ क्षेत्रीय लोगों ने अपनी समस्याएँ अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने शिकायतों को सुनकर मौके पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आयुक्त के जनता मिलन में जिप्सी चालकों को बड़ी राहत, नागरिक समस्याओं का निस्तारण

भीमताल । शनिवार को कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने रामनगर के जिप्सी चालकों को बड़ी राहत दी। आयुक्त ने कार्बेट टाइगर रिज़र्व से बाहर के क्षेत्रों में जिप्सी संचालन हेतु परमिट स्वीकृत कर दिए। इस फैसले से लगभग 50 जिप्सी चालकों को आजीविका के नए अवसर मिलेंगे और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। जनता मिलन के दौरान भूमि विवाद, विद्युत, जलसंस्थान, भरण-पोषण, घरेलू हिंसा, नक्शा सुधार और स्मार्ट मीटरों से संबंधित नागरिक समस्याओं पर भी सुनवाई हुई। स्मार्ट मीटर शिकायतों पर आयुक्त ने यूपीसीएल के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का समापन, स्वरोजगार की राह पर बढ़ेंगे ग्रामीण

सीडीओ ने की मोमबत्तियों की सराहना, प्रशिक्षार्थियों को किया प्रेरित भीमताल : एनआरएलएम नैनीताल के सहयोग से आरसेटी हल्द्वानी में चल रहे 12 दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का शनिवार को मूल्यांकन एवं समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अनामिका ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सोया, जैल और पैराफिन वैक्स से तैयार की गई आकर्षक मोमबत्तियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि प्रशिक्षार्थी बाजार की मांग के अनुरूप रचनात्मकता और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करेंगे तो उनकी आय सृजन गतिविधियों में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। इस अवसर पर अग्रणी जिला [more…]

उत्तराखण्ड

नौकुचियाताल सड़क धंसने से यातायात को खतरा, विभाग की लापरवाही पर सवाल

भीमताल। नौकुचियाताल के कमलताल के पास पर्यटन सड़क धंसने से बड़ा खतरा पैदा हो गया। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को फरवरी माह में ही बरसात से पहले सड़क की मरम्मत को लेकर आगाह किया गया था, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण छह किलोमीटर लंबी भीमताल–नौकुचियाताल पर्यटन सड़क की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। सड़क के दो, तीन और चार किलोमीटर के हिस्सों में नालियों की सफाई न होने तथा कई [more…]