भीमताल। लगातार हो रही बारिश से ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉकों के कई मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक राम सिंह कैड़ा ने पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर बंद मोटर मार्गों को तत्काल खोलने के निर्देश दिए ।विधायक कैड़ा ने कहा कि नन्दौर, लधिया, कलशा, गौला और करालीगाड़ नदियों के किनारे बसे गांवों में लगातार भू-कटाव हो रहा है। कई ग्रामीणों के घरों के आगे-पीछे मलबा आने से मकानों पर खतरा मंडरा रहा है।
उन्होंने जिला प्रशासन से आपदा से हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

+ There are no comments
Add yours