मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का समापन, स्वरोजगार की राह पर बढ़ेंगे ग्रामीण

Estimated read time 0 min read





सीडीओ ने की मोमबत्तियों की सराहना, प्रशिक्षार्थियों को किया प्रेरित

भीमताल : एनआरएलएम नैनीताल के सहयोग से आरसेटी हल्द्वानी में चल रहे 12 दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का शनिवार को मूल्यांकन एवं समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अनामिका ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सोया, जैल और पैराफिन वैक्स से तैयार की गई आकर्षक मोमबत्तियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि प्रशिक्षार्थी बाजार की मांग के अनुरूप रचनात्मकता और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करेंगे तो उनकी आय सृजन गतिविधियों में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार बाजपेई ने सरकार की विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी और समूह व बैंक वित्त के माध्यम से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। आरसेटी निदेशक अतुल कुमार पाण्डेय ने कहा कि संस्थान द्वारा दो वर्षों तक लगातार फॉलोअप किया जाएगा। यदि प्रशिक्षार्थियों को स्वरोजगार में कोई कठिनाई आती है तो हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण स्किल ट्रेनर भावना जोशी और आरसेटी फैकल्टी हेम कृष्ण सिंह ने दिया। कार्यक्रम में भीमताल विकासखंड की पीआरपी शकुंतला नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours