सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल अग्निकांड का किया स्थलीय निरीक्षण, प्रभावितों को हरसंभव मदद का आश्वासन

Estimated read time 1 min read





भीमताल । उधमसिंह नगर-नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने गुरुवार को मोहन को क्षेत्र में हुए अग्निकांड का स्थलीय निरीक्षण किया। बुधवार रात हुई इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
सांसद भट्ट ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से विस्तृत जानकारी ली और कहा कि प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी। उन्होंने उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक को अग्निकांड की जांच कर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours