Author: Chaiwala
नालसा ‘डॉन’ योजना-2025 पर विधिक साक्षरता शिविर, छात्रों को नशा उन्मूलन व एनडीपीएस एक्ट की दी जानकारी
भीमताल, 24 फरवरी। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशन में तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल/जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के मार्गदर्शन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद लॉ इंस्टीट्यूट, कुमाऊं विश्वविद्यालय में नालसा (डॉन-ड्रग एब्यूज और वेलनेस नेविगेशन) योजना, 2025 के अंतर्गत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सिविल जज (सी.डी.)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल द्वारा उपजिलाधिकारी एवं पुलिस विभाग के सहयोग से किया गया।शिविर का शुभारंभ उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों को नशा उन्मूलन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते [more…]
भीमताल में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण का विशेष कैम्प, 85 भवन मानचित्र स्वीकृत
भीमताल। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा मंगलवार को विकास भवन सभागार, भीमताल में एक दिवसीय विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का उद्देश्य नैनीताल, भीमताल, भवाली एवं मुक्तेश्वर क्षेत्र में प्राप्त भवन मानचित्रों का त्वरित निस्तारण करना रहा।आयोजित कैम्प में कुल 85 आवासीय भवन मानचित्रों की स्वीकृति निर्गत की गई, जिनमें 04 व्यवसायिक भवन मानचित्र भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 21 भवन मानचित्रों पर डिजिटल हस्ताक्षर जारी करते हुए मानचित्र निर्गत किए गए।इसके अलावा क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी में 23 भवन मानचित्रों की स्वीकृति प्रदान की गई तथा 14 भवन मानचित्रों में डिजिटल [more…]
नन्हे कदम सुरक्षित, माताएं सशक्त — धामी सरकार का संवेदनशील प्रयास
भीमताल । उत्तराखंड में कामकाजी माताओं को राहत और भरोसा देने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा आंगनवाड़ी क्रेच कम पालना केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण देखभाल उपलब्ध कराना है, ताकि माताएं निश्चिंत होकर अपने कार्यस्थल पर जा सकें और महिला श्रम बल भागीदारी को प्रोत्साहन मिल सके।हल्द्वानी और रामनगर विकासखंड में वर्तमान में कुल 7 क्रेच कम पालना केंद्र सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों में बच्चों के लिए खेल-कूद, पौष्टिक आहार, आरामदायक विश्राम [more…]
दिव्यांग प्रमाण पत्र न बनने पर कैंप में हंगामा, दूरदराज से आए लोग निराश लौटे
भीमताल । विकासखंड ओखलकांडा के लोखल क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांगजन हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों—कुकना, नैना, अधोड़ा, अमजड़, मिडार तथा चंपावत जनपद से लगे सीमावर्ती गांवों—से लगभग डेढ़ सौ से दो सौ किलोमीटर की दूरी तय कर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।किन्तु कैंप में पहुंचे अधिकांश आवेदकों के दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी न होने से लोगों में भारी निराशा देखने को मिली। दूरदराज से आए दिव्यांगजन एवं उनके परिजनों ने बताया कि वे समय और धन व्यय कर उम्मीद के साथ यहां पहुंचे थे, लेकिन [more…]
भीमताल के ब्लॉक रोड पर बेलगाम दौड़ रहीं भारी गाड़ियां, हादसे का बढ़ा खतरा
भीमताल। नगर की संकरी ब्लॉक रोड पर इन दिनों बड़ी-बड़ी गाड़ियों की आवाजाही तेज़ी से बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सायंकाल के समय यह मार्ग अत्यधिक भीड़भाड़ वाला रहता है, जहां बच्चे टहलने निकलते हैं और बुजुर्ग इवनिंग वॉक करते हैं। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।क्षेत्रवासियों के अनुसार ब्लॉक रोड की चौड़ाई कम होने के बावजूद बड़े वाहन धड़ल्ले से गुजर रहे हैं, जिससे आमजन को असुविधा के साथ-साथ जानमाल का खतरा भी उत्पन्न हो रहा है। कई बार आमने-सामने वाहन आने [more…]
एचजी डिग्री कॉलेज भीमताल में पॉश अधिनियम पर कार्यशाला, छात्र-छात्राओं को दी विधिक जानकारी
महिला सशक्तिकरण एवं साइबर सुरक्षा विषयों पर हुआ जागरूकता शिविर भीमताल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल/जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में एचजी डिग्री कॉलेज भीमताल में महिला सशक्तिकरण विषय पर पॉश अधिनियम (कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न—रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम, 2013) के संबंध में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सिविल जज (सी.डि.)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल द्वारा किया गया।शिविर में सचिव ने जानकारी दी कि पॉश अधिनियम 2013 एक कानूनी ढांचा [more…]
आनंद बर्धन की अध्यक्षता में रोपवे परियोजनाओं पर प्रथम बोर्ड बैठक
देहरादून–मसूरी परियोजना में तेजी लाने के निर्देश, पीपीपी मोड पर समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर भीमताल । मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं के विकास, क्रियान्वयन, संचालन एवं रखरखाव से संबंधित विभागों, हितधारकों तथा पीपीपी कंपनियों के साथ प्रथम बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जनपदों में संचालित एवं प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित जिलाधिकारियों से भी परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।मुख्य सचिव ने कहा कि रोपवे परियोजनाएं प्रदेश की अर्थव्यवस्था, पर्यटन, मोबिलिटी और समग्र विकास के लिए अत्यंत [more…]
अजय भट्ट ने विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की
बरसात में गोला पुल सुरक्षित रहे, समय से पूरे हों कार्य विद्युत अभियंता अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्यशैली पर रखें पैनी नजर भीमताल। सांसद अजय भट्ट ने सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में सिंचाई, लोक निर्माण विभाग तथा विद्युत विभाग द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों से प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने निर्देश दिए कि बरसात के समय गोला पुल को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे, इसके लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम समय रहते उठाए जाएं। उन्होंने गोला नदी से हो रहे भू-कटाव को [more…]
खनश्यू में लगा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगों को मिली राहत
प्रमाण पत्र बने, व्हीलचेयर वितरित, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खनश्यू में विधायक राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से स्वास्थ्य शिविर एवं समाज कल्याण विभाग का संयुक्त शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के दूरस्थ गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न बीमारियों की जांच कराई।शिविर में फिजिशियन, दंत रोग, नेत्र रोग, अस्थि रोग सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरतमंदों को दवाइयों का वितरण किया गया।शिविर के [more…]
नैनीताल में 25 फरवरी को ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन
‘आपातकाल के 50 वर्ष’ विषय पर युवा रखेंगे अपने विचार, राज्य स्तर के लिए 10 का होगा चयन भीमताल । 23 फरवरी। जिले में युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से 25 फरवरी को ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत नैनीताल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वय से प्रातः 11 बजे से डीएसबी परिसर स्थित सेमिनार हॉल में होगा।उप निदेशक मेरा युवा भारत नैनीताल डोल्वी तेवतिया ने बताया कि इस वर्ष युवा संसद [more…]
