काठगोदाम–दानीजाला–अमृतपुर बाईपास को मिली 18.22 करोड़ की मंजूरी, जाम से मिलेगी राहत

Estimated read time 1 min read





भीमताल। काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी क्षेत्र में लंबे समय से लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए काठगोदाम–दानीजाला–सिमलखेत होते हुए एचएमटी अमृतपुर तक बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण को 18 करोड़ 22 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इससे भीमताल विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे कुमाऊं के लोगों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

भीमताल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि उक्त क्षेत्र में लगातार जाम की समस्या बनी रहती थी, जिससे लोगों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ती थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाईपास निर्माण की मांग की गई थी, जिस पर स्वीकृति प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि मोटर मार्ग का निर्माण तीन चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में पहाड़ कटान के लिए 1 करोड़ 75 लाख, द्वितीय चरण (पार्ट-2) में 4 करोड़ 69 लाख रुपये का शासनादेश जारी किया जा चुका है, जबकि तृतीय चरण में 11 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा, जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही शासनादेश जारी होगा।
मंत्री ने कहा कि बाईपास के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और जाम की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने इस योजना की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सांसद अजय भट्ट का आभार जताया है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य शुरू किया जाए।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours