Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

किशोरावस्था, समानता का अधिकार व पॉक्सो कानून की दी गई जानकारी भीमताल। विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन सिविल जज (सीडी)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल द्वारा चिकित्सा विभाग व पुलिस विभाग के सहयोग से किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

औचक निरीक्षण में खुली निर्वाण नशा मुक्ति केंद्र की पोल, आयुक्त ने लाइसेंस निरस्त करने के दिए निर्देश

नियमों की अनदेखी, मरीजों से वसूली और महिलाओं को अवैध रूप से रखने पर कड़ी कार्रवाई भीमताल । आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने बुधवार को हीरानगर स्थित निर्वाण नशा उन्मूलन एवं पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से नशा मुक्ति केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) को दिए।निरीक्षण में सामने आया कि नशा मुक्ति केंद्र में गाइडलाइन के विपरीत ऐसे लोगों को भी रखा गया था जो नशे के आदी नहीं थे और अन्य बीमारियों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हर्बल रंगों से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, बसंती राणा बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल

वैष्णवी स्वयं सहायता समूह ने होली पर बढ़ाई प्राकृतिक रंगों की तैयारी भीमताल। होली पर्व को लेकर जहां बाजार रंगों से सजने लगे हैं, वहीं वैष्णवी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्राकृतिक हर्बल रंगों के निर्माण में जुटी हैं। समूह की संचालिका बसंती राणा के नेतृत्व में तैयार किए जा रहे ये रंग आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रहे हैं।फूलों, पालक, गाजर और चुकंदर से बनाए जा रहे प्राकृतिक रंग पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ त्वचा के लिए भी सुरक्षित और रासायनिक मुक्त हैं। यही वजह है कि इन हर्बल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

पेयजल व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने व होटलों की बोरिंग की संयुक्त जांच के निर्देश भीमताल। मुख्य विकास अधिकारी/उपाध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की अध्यक्षता में मंगलवार को जल जीवन मिशन की प्रगति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने, योजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा बोरिंग से जुड़े मामलों की जांच के निर्देश दिए गए।मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद के कई होटलों में केंद्र सरकार की इकाई सीपीसीबी से अनुमति लेकर सीधे बोरिंग किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम – तृतीय दिवस

भीमताल । मेरा युवा भारत नैनीताल, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 9 से 13 फरवरी 2026 तक हर्मिटेज, यूजीसी–एमएमटीटीसी, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल में आयोजित अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तृतीय दिवस की गतिविधियाँ उत्साह, अनुशासन एवं सांस्कृतिक सौहार्द से भरपूर रहीं।इस कार्यक्रम में बिहार राज्य के पाँच जिलों—पटना, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, वैशाली एवं समस्तीपुर—से कुल 37 युवा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रत्येक जिले से 7-7 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इनके साथ दो एस्कॉर्ट—मुजफ्फरपुर से चंदन एवं वैशाली से श्वेता—भी उपस्थित हैं, जो प्रतिभागियों के समन्वय एवं मार्गदर्शन में सक्रिय [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

छिडाखान–तल्ली पोखरी मोटर मार्ग के डामरीकरण को 6.20 करोड़ की स्वीकृतिग्रामीणों को राहत, टेंडर प्रक्रिया शुरू—विधायक राम सिंह कैड़ा

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के छिडाखान से तल्ली पोखरी तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए 6 करोड़ 20 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि मार्ग के डामरीकरण हेतु टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होगा।विधायक कैड़ा ने कहा कि उक्त मोटर मार्ग का निर्माण पूर्व में राज्य योजना के अंतर्गत कराया गया था, लेकिन डामरीकरण नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बरसात के दिनों में किसानों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राजस्व अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के आरोप, अधिवक्ताओं का एक दिवसीय धरना

सचिव की चेतावनी—दुर्व्यवहार हुआ तो दिया जाएगा करारा जवाब भीमताल। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर राजस्व अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। धरने के दौरान अधिवक्ताओं ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रोष व्यक्त किया।बार संघ अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में भी अधिकारियों को पत्र के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराया गया था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। एसोसिएशन के सचिव दीपक रूवाली ने आरोप लगाया कि जिले के अधिकारी अधिवक्ताओं के साथ [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भावभीनी विदाई के साथ कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह भीमताल। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल के बीच विदाई दी गई। विद्यालय सभागार में आयोजित समारोह में कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने बारहवीं के छात्र-छात्राओं को टीका-चंदन लगाकर मंच पर आमंत्रित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य एस.एस. नेगी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मॉडर्न डांस और समूह गीत ने समां बांध दिया। कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रस्तुतियों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

देहरादून में गैस एजेंसी के मालिक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

देहरादून। स्कूटी सवार दो व्यक्तियों ने आज सुबह करीब साढ़े दस बजे राजधानी देहरादून के व्यस्त बाजार तिब्बती मार्केट के पास अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा की गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस, शर्मा को दून अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित करने के साथ ही संपूर्ण जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अर्जुन शर्मा निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार, देहरादून की जीएमएस रोड पर अमरदीप गैस एजेंसी है। अर्जुन शर्मा तिब्बती मार्केट के सामने परेड ग्राउंड में टेनिस [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

जिला स्तरीय संसद प्रतियोगिता में खुर्पाताल रहा अव्वल

भीमताल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित भीमताल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल में मंगलवार को राजनीतिक विज्ञान उत्कृष्टता केंद्र भीमताल के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल, डायट प्राचार्य सुरेश चंद्र आर्या और ‌कार्यक्रम संयोजक रेखा तिवारी ने किया। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने कहा विद्यार्थियों को हर प्रतियोगिताओं में आगे रहने को कहा। साथ ही संसद की भूमिका से अवगत कराया। प्राचार्य सुरेश चंद्र आर्या ने कहा लोकतंत्र में संसद का अहम भूमिका होती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतिभा आगे लाती [more…]