Archives
टिहरी के 19 वर्षीय छात्र सूरज नाथ की मेहनत रंग लाई
देहरादून। देवभूमि उद्यमिता योजना (DUY), उत्तराखंड के उच्च शिक्षा विभाग की एक प्रमुख पहल है, जिसे भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII), अहमदाबाद द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। यह योजना राज्य में युवा नवाचारकर्ताओं को मार्गदर्शन देकर और 300 से अधिक उद्यमों की स्थापना में सहयोग प्रदान कर उत्तराखंड के उद्यमिता परिदृश्य को तेजी से बदल रही है। इसी योजना की एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी है टिहरी गढ़वाल के पावकी देवी डिग्री कॉलेज के 19 वर्षीय छात्र सूरज नाथ की, जिन्होंने पहाड़ी किसानों को सशक्त बनाने के अपने संकल्प को एक उभरते हुए उद्यम “नाथ पहाड़ी ऑर्गेनिक” के रूप [more…]
फायर ब्रिगेड की टीम ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर सेफ्टी पर साझा की महत्वपूर्णं जानकारियां
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयोजित फायर सेफ्टी कार्यशाला और डेमो के माध्यम से संदेश दिया गया कि आग की घटनाओं में घबराहट नहीं, बल्कि सजगता और सही तैयारी ही सबसे बड़ा बचाव है। फायर ब्रिगेड देहरादून की टीम ने अस्पताल स्टाफ को आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, मरीजों की सुरक्षित निकासी, भीड़ प्रबंधन और रेस प्रोटोकॉल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आग कभी बताकर नहीं आती, इसलिए अस्पतालों के साथ-साथ आवासीय भवनों और अपार्टमेंट्स में भी फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, अग्निशमन यंत्र और इमरजेंसी एग्जिट जैसे सुरक्षा इंतजाम हमेशा [more…]
विश्व प्रसिद्व सूफी गायक कैलाश खेर बद्रीनाथ धाम पहुंचे, पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया
बद्रीनाथ। विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक और भगवान बदरी विशाल के अनन्य भक्त कैलाश खेर आज नारायण की नगरी पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने चमोली पुलिस के सेवा भाव और व्यवस्थाओं की मुक्तकंठ से सराहना की है। अपनी तीसरी बद्रीनाथ यात्रा के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 15-20 हजार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाएं अत्यंत सुचारू और प्रशंसनीय हैं। इस पावन धाम की ऊंचाई और यहां की दिव्य व्यवस्थाओं को देख ऐसा प्रतीत होता है जैसे हम साक्षात देवलोक में ही गमन कर रहे हों। कठिन परिस्थितियों में भी [more…]
बद्रीनाथ धाम पहुंचे कैलाश खेर, पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया
बद्रीनाथ। विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक और भगवान बदरी विशाल के अनन्य भक्त कैलाश खेर आज नारायण की नगरी पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने चमोली पुलिस के सेवा भाव और व्यवस्थाओं की मुक्तकंठ से सराहना की है। अपनी तीसरी बद्रीनाथ यात्रा के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 15-20 हजार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाएं अत्यंत सुचारू और प्रशंसनीय हैं। इस पावन धाम की ऊंचाई और यहां की दिव्य व्यवस्थाओं को देख ऐसा प्रतीत होता है जैसे हम साक्षात देवलोक में ही गमन कर रहे हों। कठिन परिस्थितियों में भी [more…]
जेनिथ 2026: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सजी सुरों की शाम
विशाल मिश्रा ने श्री दरबार साहिब में श्री महाराज जी से लिया आशीर्वाद रोमांटिक गीतों और लव सॉन्ग्स ने युवाओं को बनाया दिवाना हाईवोल्टेज साउंड और दूधिया रोशनी के बीच युवाओं ने उठाया जमकर लुत्फ देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में मंगलवार को आयोजित ‘जेनिथ 2026’ का अंतिम दिन पूरी तरह संगीत और रोमांटिक गीतों की प्रस्तुतियों के नाम रहा, जहां प्रसिद्ध बालीवुड गायक मिशाल मिश्रा कॉन्सर्ट ने माहौल को यादगार बना दिया. विशाल मिश्रा ने कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व श्री दरबार साहिब में माथा टेका और श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन पूजनीय श्री महंत [more…]
SGRRU में प्रिंयका मेहर का जादू और डीजे बीट्स का धमाका
SGRRU की तरफ से आशा भोसले को भावभीनी श्रदांजलि मंगलवार को होगी बालीवुड गायक विशाल मिश्रा प्रस्तुति की जोरदार प्रस्तुति देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में 27 व 28 अप्रैल को दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जैनिथ-2026 का आयोजन किया जा रहा है। जैनिथ-2026 के पहले दिन सोमवार को श्री गुरु राम राय हेलीपैड ग्राउंड, पथरी बाग में कलाकारों ने जोरदार प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। कार्यक्रम का पहला दिन उत्तराखण्ड की लोक गायिका प्रियंका मेहर और डीजे निक की जोरदार प्रस्तुतियों के नाम रहा। मंगलवार केा बालीवुड गायक विशाल मिश्रा की जोरदार प्रस्तुति होगी। श्री गुरु राम [more…]
हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दुग्ध उत्पादकों को मिली प्रोत्साहन राशि
3500 किट वितरित, 78 लाभार्थियों को 1.17 लाख के चेक दिए गए भीमताल। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जनसेवा व विकास कार्यों को याद किया गया।कार्यक्रम का आयोजन नैनीताल क्लब में दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस दौरान स्वच्छ दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए [more…]
पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारण: डीएम
लाइसेंस, पेंशन व भूमि विवादों पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश भीमताल , 25 अप्रैल। हल्द्वानी में सैनिक कल्याण परिषद की बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैनिकों के सम्मान और सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान सशस्त्र लाइसेंस के यूआईएन नंबर न होने तथा अन्य राज्यों से जारी लाइसेंस के कारण उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। डीएम ने स्पष्ट किया कि यूआईएन नंबर एनओसी के [more…]
नकलविहीन परीक्षा से ही योग्य अभ्यर्थियों का चयन संभव: जीएस मर्तोलिया
स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश, हर स्तर पर निगरानी के पुख्ता इंतजाम भीमताल , 25 अप्रैल। हल्द्वानी में प्रस्तावित 17 मई की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट कहा कि नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा ही उन्नत प्रशासन की आधारशिला है, जिससे योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित होता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। [more…]
जनसुनवाई में गूंजे भूमि विवाद व अवैध कनेक्शन के मामले, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
20.85 लाख की धनराशि वापस दिलाई, सोलर कंपनियों पर भी सख्ती के संकेत भीमताल , 25 अप्रैल। हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याएं सुनते हुए कई मामलों में मौके पर ही समाधान कराया। भूमि विवाद, अवैध जल कनेक्शन, सोलर कंपनियों की लापरवाही और भरण-पोषण जैसे गंभीर मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान बगड़ मल्ला क्षेत्र के ग्रामीणों ने सरकारी पेयजल लाइनों से होटलों को अवैध कनेक्शन दिए जाने की शिकायत की। इस पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जल संस्थान के [more…]
