Archives
उत्तराखण्ड: 10 और 11 अप्रैल को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर सेआज सायं 6 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 अप्रैल और 11 अप्रैल 2025 को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर तथा अल्मोड़ा में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि एवं कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) तथा देहरादून, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि एवं कहीं-कहीं झक्कड़ (50-70ध् किमी/घंटा से 60-80 किमी./घंटा) की सम्भावना व्यक्त की गयी है। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ड्यूटी आफिसर मनीष कुमार भगत की ओर से जारी पत्र में समस्त जिलाधिकारियों को उत्तराखण्ड में अतिवृष्टि के पूर्वानुमान के [more…]
काठगोदाम से दानीजाला-अमृतपुर तक बनेगा बाईपास, जाम से मिलेगी निजात : विधायक कैड़ा
भीमताल : कुमाऊं की लाइफलाइन कही जाने वाली काठगोदाम-रानीबाग मोटर मार्ग पर हमेशा जाम की स्थितिबनी रहती है । जिससे अब जल्द ही निजात मिलने वाली है। क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने जानकारी दी कि काठगोदाम गौलाबैराज से दानीजाला होते हुए अमृतपुर तक बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा आंगणन तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है।विधायक कैड़ा ने कहा कि यह मार्ग भीमताल विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि समूचे कुमाऊं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। नैनीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर समेत कई पर्यटन स्थलों को जोड़ने [more…]
जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया 10 सूत्रीय मांगपत्र
शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग तेज भीमताल : उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन जनपद नैनीताल का त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न होने के बाद बुधवार को विकासखंड कार्यालय सभागार में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी खंडों के पदाधिकारियों तथा जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) की उपस्थिति में शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं और मांगों को लेकर गंभीर विमर्श हुआ।बैठक के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी को 10 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में रिक्त पदों के सापेक्ष प्राथमिक प्रधानाध्यापक, जूनियर सहायक तथा जूनियर प्रधानाध्यापक की पदोन्नति, चयन वेतनमान [more…]
पार्टी विरोधियों को जिम्मेदारी सौंपना अनुचित : प्रकाश आर्य
भीमताल : नगर निकाय चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्ति को दोबारा संगठन में जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भाजपा के जिला मंत्री एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी प्रकाश आर्य भड़क उठे। उन्होंने इसे पार्टी अनुशासन के खिलाफ बताते हुए शीर्ष नेतृत्व से हस्तक्षेप की मांग की है।प्रकाश आर्य ने मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वैती पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निकाय चुनाव में अद्वैती ने भाजपा प्रत्याशियों के विरोध में कार्य किया था। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में पार्टी संगठन से लिखित शिकायत करते हुए उनके निष्कासन की मांग भी [more…]
गौशाला निर्माण को मिली मंजूरी, आवारा गोवंश होंगे शिफ्ट
भीमताल : नगर निगम क्षेत्र में आवारा गोवंश की समस्या से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। बुधवार को नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने गंगापुर कबड़वाल स्थित प्रस्तावित गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कुमाऊं मंडल विकास निगम, निर्माण खंड और नगर पंचायत लालकुआं के अधिकारी भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री द्वारा इस गौशाला के निर्माण के लिए 1 करोड़ 98 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को तुरंत निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही गौशाला में होने वाली व्यवस्थाओं और भूमि विकास की [more…]
गंगोत्री में एसटीपी में प्लांट की होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग
गंगोत्री। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन , जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में कुल 18 एसटीपी प्लांट (1 एमएलडी क्षमता से ऊपर ) में ऑनलाइन मॉनेटरिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण एवं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड़ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार सभी एसटीपी में ऑनलाइन मॉनेटरिंग सिस्टम अधिष्ठापित लगाया जाना अनिवार्य है। वर्त्तमान में उत्तराखण्ड में कुल संचलित 70 एसटीपी में से 22 में ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम अधिष्ठापित है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन , जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार ने नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखण्ड मे 1 एमएलडी क्षमता से अधिक कुल 18 एसटीपी [more…]
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डिजिटल फसल सर्वेक्षण में तेजी लाने के निर्देश दिए
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में डिजिटल फसल सर्वेक्षण एवं किसान पंजीकरण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक ली। इस अवसर पर भारत सरकार के कृषक एवं किसान कल्याण मंत्रालय में चीफ नॉलेज एडवाइजर श्री राजीव चावला भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डिजिटल फसल सर्वेक्षण में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के लिए समय सीमा निर्धारित की जाए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सर्वेक्षण को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण करने के लिए जिलेवार एवं तहसीलवार लक्ष्य निर्धारित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सर्वे के [more…]
सूबेदार शेर सिंह धामी की 5वीं पुण्यतिथि पर गौरव सैनिक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने की कई घोषणाएं
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा स्थित तराई बीज विकास निगम के मैदान में सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन द्वारा स्व0 सूबेदार शेर सिंह धामी की पाँचवी पुण्यतिथि पर आयोजित गौरव सैनिक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न घोषणाएं भी की, जिसमें पूर्व सैनिक वीरांगनाओं एवं पुत्री को ड्रोन दीदी के रूप में रोजगार परख ड्रोन का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। 60 वर्ष से अधिक बुजुर्ग एवं पूर्व सैनिक व उनकी पत्नियों तथा पूर्व सैनिकों की वीरांगनाओं और वीर नारियों को निशुल्क बद्री धाम की यात्रा कराई जाएगी। [more…]
थराली में बारिश ने मचाई तबाही, कई वाहन मलबे में दबे
चमोली। थराली में बुधवार के करीब तीन घंटे तक तेज आंधी-तूफान के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी। थराली बाजार के पास नाले के उफान में आने से 10 से अधिक वाहन मलबे की चपेट में आ गए। जबकि, आधा दर्जन से अधिक दुकानों में मलबा और पानी घुस गया। कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग भी नासिर बाजार के समीप अवरुद्ध हो गया। सीमा सड़क संगठन ने कड़ी मशक्कत के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग खोल दिया है। थराली-देवाल मोटर मार्ग भी मलबा आने से बंद हो गया। इस मार्ग के कल तक खुलने के आसार बताए जा रहे हैं। प्रशासन की [more…]
डीजी हैल्थ के सामने उठाई ANM के प्रमोशन और HRA की मांग
देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाण्डे का अध्यक्षता में परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने आज एएनएम की लम्बित मुख्य दो मांगों को लेकर स्वास्थ महानिदेशक डा. सुनिता टमटा से स्वास्थ महानिदेशालय में भेंट की। आज की बैठक में एएनएम के प्रशिक्षण के उपरांत पदोन्नति एवं प्रशिक्षण में शिथिलीकरण को लेकर मुख्य रुप से वार्ता की गई, जिसमें परिषद द्वारा स्वास्थ महानिदेशक को बताया गया कि एएनएम के प्रशिक्षण के उपरांत पदोन्नति में मुख्य समस्या यह है कि प्रशिक्षण काफी कम एएनएम को दी जा रही है और इस स्थिति में पदोन्नति से पूर्व ही कई एएनएम सेवानिवृत्त [more…]
