भीमताल । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को भीमताल पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एकजुटता का आह्वान किया।
हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मजबूती और एकजुटता के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाएगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की कथित जनविरोधी और विकास विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाएं और पार्टी को मजबूत करें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और महिला अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है। ऐसे में कांग्रेस को जनता के बीच जाकर इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाना होगा।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल, महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, राकेश बृजवासी, डॉ. केदार पलड़िया, नीरज कुमार मोनू, सौरभ रौतेला, गुंजन रौतेला, आशा आर्या सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours