जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया 10 सूत्रीय मांगपत्र

Estimated read time 0 min read





शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग तेज

भीमताल : उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन जनपद नैनीताल का त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न होने के बाद बुधवार को विकासखंड कार्यालय सभागार में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी खंडों के पदाधिकारियों तथा जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) की उपस्थिति में शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं और मांगों को लेकर गंभीर विमर्श हुआ।
बैठक के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी को 10 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में रिक्त पदों के सापेक्ष प्राथमिक प्रधानाध्यापक, जूनियर सहायक तथा जूनियर प्रधानाध्यापक की पदोन्नति, चयन वेतनमान लागू करने की मांग प्रमुख रही। साथ ही यह भी आग्रह किया गया कि स्थानांतरण प्रक्रिया में संगठन को विश्वास में लिया जाए।
इसके अलावा औपबंधिक शिक्षकों को मातृत्व अवकाश, सीसीएल, बोनस जैसी सुविधाएं समान रूप से देने की मांग भी की गई। संगठन ने जोर देकर कहा कि पूरे जनपद में शिक्षकों के साथ एक जैसा व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में आगामी प्रांतीय चुनाव को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से नैनीताल जनपद के जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी को प्रांतीय अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी बनाए जाने का समर्थन किया गया। शिक्षकों ने एक स्वर में उन्हें जीत दिलाने का संकल्प लिया।
बैठक का संचालन जिला मंत्री बंशीधर कांडपाल ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र, मदन मोहन बिष्ट, प्रकाश फुलोरिया, नंदलाल, ब्लॉक मंत्री हेम भट्ट, जनपदीय उपाध्यक्ष सुयाल, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल शर्मा, धर्मेंद्र पाल, ममता कटारिया, विनीता हरबोला, आनंदी गुणवंत, मीरा सिंह, अमिता क्वीरा, हेमचंद समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours