Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

परिवहन विभाग का सख्त चेकिंग अभियान

106 वाहनों के चालान, 2 वाहन सीज भीमताल : परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों ने बुधवार को जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 106 वाहनों के चालान किए गए, जबकि एक कार और एक जेसीबी को सीज किया गया। सहायक परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जितेंद्र संगवान की निगरानी में हल्द्वानी-कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर अभियान चलाया गया। वहीं, परिवहन कर अधिकारी नंदन प्रसाद द्वारा नैनीताल और गोविंद सिंह द्वारा हल्द्वानी-चोरगलिया मार्ग पर सख्ती से कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मोटरसाइकिल, कार, टैक्सी, मैक्सी, भारी वाहन, टैक्सी बाइक, बस, ऑटो [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

विभागीय उदासीनता पर भड़के ग्रामीण, चेताया जन आंदोलन करेंगे

भीमताल : लोकसभा चुनाव में बहिष्कार की चेतावनी के बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा अब तक किसी भी मांग पर अमल नहीं किया गया है। ऐसे में नाराज़ ग्रामीणों ने जन आंदोलन की चेतावनी दी है। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा चुनाव के दौरान ग्रामीणों द्वारा बहिष्कार की चेतावनी के बाद विभागीय अधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में सभी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की शपथ ली थी। इसके बावजूद अब तक जमीनी स्तर पर कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक उपचार केंद्र, हाई स्कूल कैड़ा गांव का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कुमाऊं आयुक्त ने की आपदा प्रबंधन और जमीनी विवादों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

भीमताल : कुमाऊं मंडल के आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने बुधवार को कमिश्नरी कार्यालय नैनीताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल के सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन और जमीनी विवादों की स्थिति की गहन समीक्षा की।आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीन वर्ष से अधिक समय से लंबित जमीनी वादों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित एडीएम और एसडीएम न्यायालयों का समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारियों ने जानकारी दी कि वादों के निस्तारण की प्रक्रिया तेजी से [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्ष पूरे होने पर खनश्यू में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित

विधायक कैड़ा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया भीमताल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को खनश्यू में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण: संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक राम सिंह कैड़ा ने केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को आम जनता के सामने रखा। विधायक कैड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह समयावधि स्वर्णिम अक्षरों में लिखी जाएगी। उन्होंने कहा कि, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पंचायत चुनाव 2025: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन के लिए करें आवेदन

ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है मतदाता नामावली, प्रारूप-2, 3 और 4 में कर सकते हैं आवेदन भीमताल : आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज़ कर दी हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने जनपदवासियों से अपील की कि वे पंचायत निर्वाचन से पहले मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें।उन्होंने बताया कि नवीन पंचायत निर्वाचन नामावली तैयार कर ली गई है, जो राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल secvoter.uk.com.in पर उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति “पंचायत मतदाता खोजें” विकल्प के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

गंगा संरक्षण को लेकर जिला गंगा समिति की बैठक, जल शुद्धिकरण पर बनी कार्य योजना

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए हल्द्वानी नगर निगम को सौंपी गई जिम्मेदारी भीमताल : गंगा और उसकी सहायक नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से जिला गंगा समिति की बैठक मंगलवार को अपर जिलाधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों के समन्वय से जल संरक्षण व स्वच्छता को लेकर प्रभावी कार्य योजना तैयार करने पर बल दिया गया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में हल्द्वानी नगर निगम को नोडल [more…]

उत्तराखण्ड

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां जनहित के कार्यों की रीढ़ हैं : रेखा आर्या

7052 आंगनबाड़ी पदों पर नियुक्ति, हल्द्वानी में 323 को सौंपे नियुक्ति पत्र भीमताल : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हल्द्वानी स्थित ब्लॉक सभागार में जनपद नैनीताल की 323 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी का कार्य सेवा, समर्पण और जनकल्याण का कार्य है। यह केवल रोजगार नहीं, बल्कि समाज निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका है।कार्यक्रम में 177 कार्यकत्रियों को स्थल पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों से अनुपस्थित 146 को डाक के माध्यम से नियुक्त पत्र भेजे जाएंगे। मंत्री आर्या [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने धारी ब्लॉक के गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर दिए समाधान के निर्देश

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को धारी ब्लॉक के परबड़ा, मझेड़ा, कसियालेख, पोखराड़ समेत कई गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़कों की खस्ताहालत जैसी मूलभूत समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही फोन कर समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) को खराब पड़े मोटर मार्गों का डामरीकरण कराने और कौल से धानाचूली–परबड़ा मोटर मार्ग को जोड़ने की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नगर की समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने सीडीओ से की मुलाकात

झील स्वामित्व, सफाई और पार्कों के सौंदर्यीकरण पर हुए चर्चा भीमताल : नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने मंगलवार को नगर के विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अनामिका से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ नगर के कई सभासद भी उपस्थित रहे। बैठक में नगर की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें साफ-सफाई की व्यवस्था, झील के स्वामित्व का विषय, और नगर के पार्कों के सौंदर्यीकरण जैसे अहम मुद्दे शामिल थे। सीमा टम्टा ने झील क्षेत्र की सुरक्षा, रख-रखाव और स्वच्छता को लेकर प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। [more…]