प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्ष पूरे होने पर खनश्यू में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित

Estimated read time 0 min read





विधायक कैड़ा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

भीमताल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को खनश्यू में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण: संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक राम सिंह कैड़ा ने केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को आम जनता के सामने रखा। विधायक कैड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह समयावधि स्वर्णिम अक्षरों में लिखी जाएगी। उन्होंने कहा कि, “बीते 11 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में असाधारण प्रगति की है और आज देश दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।” उन्होंने कहा कि इन वर्षों में 27 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। “अब दिल्ली से चला एक रुपया सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचता है। पारदर्शिता और जवाबदेही की नई परंपरा स्थापित हुई है।” विधायक कैड़ा ने तीन तलाक और अनुच्छेद 370 जैसे ऐतिहासिक फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री की निर्णायक नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने कहा, “अब भारत सिर्फ शांति की बात नहीं करता, बल्कि आतंक के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कदम उठाकर विश्व को स्पष्ट संदेश देता है।
उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण, अटल आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने विकास की रफ्तार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। “आने वाले वर्षों में भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जाएगा।”
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री दीपक बर्गली, शिवराज सिंह, श्याम सिंह मेहता, पान सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर कफलटिया, भवान बोरा, रवि गोस्वामी समेत कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours