परिवहन विभाग का सख्त चेकिंग अभियान

Estimated read time 1 min read





106 वाहनों के चालान, 2 वाहन सीज

भीमताल : परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों ने बुधवार को जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 106 वाहनों के चालान किए गए, जबकि एक कार और एक जेसीबी को सीज किया गया। सहायक परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जितेंद्र संगवान की निगरानी में हल्द्वानी-कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर अभियान चलाया गया। वहीं, परिवहन कर अधिकारी नंदन प्रसाद द्वारा नैनीताल और गोविंद सिंह द्वारा हल्द्वानी-चोरगलिया मार्ग पर सख्ती से कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मोटरसाइकिल, कार, टैक्सी, मैक्सी, भारी वाहन, टैक्सी बाइक, बस, ऑटो और ई-रिक्शा सहित विभिन्न श्रेणी के वाहनों की जांच की गई। जांच में परमिट शर्तों का उल्लंघन, हेलमेट न पहनना, टैक्स बकाया होना, ओवरलोडिंग, सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, वाहन फिटनेस की कमी, नो पार्किंग और ओवरस्पीड जैसे मामलों में चालान किए गए।अभियान के दौरान 21 टैक्सी बाइक चालकों के विरुद्ध परमिट उल्लंघन और 34 ओवरस्पीडिंग मामलों में भी सख्त कार्रवाई की गई। इस प्रवर्तन अभियान में परिवहन निरीक्षक गिरीश कांडपाल, आरसी पवार, अनिल कार्की, चंदन सुप्याल, अरविंद हयांकी, गोधन सिंह, चंदन ढैला सहित प्रवर्तन चालक महेंद्र कुमार, केसर सिंह और विनोद कुमार भी शामिल रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours