नगर की समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने सीडीओ से की मुलाकात

Estimated read time 1 min read





झील स्वामित्व, सफाई और पार्कों के सौंदर्यीकरण पर हुए चर्चा

भीमताल : नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने मंगलवार को नगर के विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अनामिका से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ नगर के कई सभासद भी उपस्थित रहे। बैठक में नगर की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें साफ-सफाई की व्यवस्था, झील के स्वामित्व का विषय, और नगर के पार्कों के सौंदर्यीकरण जैसे अहम मुद्दे शामिल थे। सीमा टम्टा ने झील क्षेत्र की सुरक्षा, रख-रखाव और स्वच्छता को लेकर प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। साथ ही नगर में साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था बनाए रखने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सौंदर्यीकरण कार्यों में तेजी लाने की मांग की। मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि झील और पार्क क्षेत्र की पहचान भीमताल की गरिमा से जुड़ी है, इसलिए इनके रखरखाव में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। मुलाक़ात के दौरान सभासद रामपाल गंगोला, शिप्रा जोशी, विमला आर्या और हेमा दुम्का भी उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने वार्ड से जुड़ी समस्याओं को सीडीओ के समक्ष रखा और शीघ्र समाधान की मांग की।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours