पंचायत चुनाव 2025: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन के लिए करें आवेदन

Estimated read time 1 min read





ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है मतदाता नामावली, प्रारूप-2, 3 और 4 में कर सकते हैं आवेदन

भीमताल : आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज़ कर दी हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने जनपदवासियों से अपील की कि वे पंचायत निर्वाचन से पहले मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें।
उन्होंने बताया कि नवीन पंचायत निर्वाचन नामावली तैयार कर ली गई है, जो राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल secvoter.uk.com.in पर उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति “पंचायत मतदाता खोजें” विकल्प के माध्यम से अपना नाम देख सकता है। साथ ही, ग्राम पंचायतवार मतदाता सूची secresult.uk.gov.in/votersearch/searchvoterchecklist पोर्टल पर भी देखी जा सकती है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जो मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना चाहते हैं, वे प्रारूप-2, नाम में संशोधन हेतु प्रारूप-3, और नाम हटवाने हेतु प्रारूप-4 में आवेदन कर सकते हैं। ये आवेदन संबंधित विकासखंड, तहसील या पंचायत कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। यह प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने तक जारी रहेगी। इस बार त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए कुल 4,28,925 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 2,05,872 महिलाएं, 2,22,895 पुरुष और 158 अन्य मतदाता शामिल हैं। इस मौके पर नगर निगम हल्द्वानी की आयुक्त ऋचा सिंह सहित पर्यटन, जल संस्थान, पेयजल निगम, वन विभाग, नगरपालिकाओं एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के अधिकारी भी मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours