नैनीताल जिले में नए मतदेय स्थलों के प्रस्ताव पर बैठक आयोजित

Estimated read time 1 min read





भीमताल । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जनपद नैनीताल में मतदेय स्थलों के पुनर्गठन, परिवर्तन एवं नए स्थलों के प्रस्ताव पर विचार हेतु शनिवार को तहसील हल्द्वानी स्थित एनआईसी सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक रॉय ने की। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों की स्थिति की समीक्षा की गई। 25 अगस्त 2025 को प्रकाशित प्रस्तावित सूची पर विस्तार से चर्चा हुई। जिले में कुल 56 मतदेय स्थलों का पुनर्गठन/परिवर्तन किया गया है। जिसमे 2 किलोमीटर से अधिक पैदल दूरी वाले प्रस्तावित मतदेय स्थल 6, 1150 से अधिक मतदाताओं वाले नए प्रस्तावित मध्य स्थल 50 है ।
नए स्थलों पर व्यवस्थाओं और सुविधाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।
अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं की सुविधा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही, राजनीतिक दलों से अपेक्षा की कि वे समय पर अपने सुझाव/आपत्तियाँ उपलब्ध कराएं, ताकि मतदेय स्थलों की अंतिम सूची निर्वाचन आयोग को भेजी जा सके। बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी एच.डी. पांडे, प्रशासनिक अधिकारी नीरज साह सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि जगदीश कुमार टम्टा (बसपा), संजू उप्रेती (कांग्रेस), मनोज कुमार शर्मा (कांग्रेस), हरीश चन्द्र (बसपा), प्रमोद कुमार (कांग्रेस) आदि उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours