भीमताल के थकुड़ा जंगल में भीषण आग, रातभर धधकता रहा वन क्षेत्र

Estimated read time 0 min read





भीमताल। नगर क्षेत्र के थकुड़ा जंगल में बृहस्पतिवार देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज हवाओं के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे जंगल में तेजी से फैल गई।
स्थानीय निवासी निशान खान के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग को अवगत कराया गया, जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
वन विभाग द्वारा आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास लगातार जारी हैं।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours