Author: Chaiwala
अग्निवीरों से मिले रक्षामंत्री, बोले- भारतीय सेना में आपका स्वागत है
भीमताल, 21 मार्च। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हल्द्वानी आगमन पर उस समय भावुक और गौरवपूर्ण माहौल बन गया, जब देवभूमि उत्तराखंड से चयनित 112 से अधिक अग्निवीरों ने ‘भारत माता की जय’ के जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। रक्षामंत्री ने सभी चयनित अग्निवीरों से कहा कि भारत मां की रक्षा के लिए आगे आ रहे आप सभी का भारतीय सेना में स्वागत है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चयनित अग्निवीरों को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।बताया गया कि ये सभी चयनित अग्निवीर यूथ फाउंडेशन में [more…]
मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस का सवाल, जनहित से भटका निर्णय: मनोज शर्मा
भीमताल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने उत्तराखंड सरकार के प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार पर सवाल उठाते हुए इसे जनहित के बजाय राजनीतिक निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि जब सरकार का कार्यकाल कुछ ही महीनों का शेष रह गया है, ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार का औचित्य समझ से परे है।मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि राज्य पहले ही लगभग 99 हजार करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। ऐसे में नए मंत्रियों पर होने वाला अतिरिक्त वित्तीय व्यय प्रदेश पर और आर्थिक भार डालेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 [more…]
हल्द्वानी में आज भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तैयारियों का लिया जायजा, व्यवस्थाओं पर दिए सख्त निर्देश भीमताल : उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को एमबी इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में भव्य जनसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। जनसभा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक [more…]
देवनगर में एक हफ्ते से अंधेरा, भागवत कथा के बीच ग्रामीणों का धरना
भीमताल : धारी ब्लॉक के देवनगर ग्राम सभा के बड़े हिस्से में पिछले एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। लगातार शिकायतों के बावजूद बिजली बहाल न होने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बताया कि ग्राम सभा की बड़ी आबादी बीते सात दिनों से अंधेरे में जीवन यापन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार अधिशासी अभियंता से संपर्क करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।इस बीच देवनगर में ज्येष्ठ प्रमुख धारी नंदाबल्लभ बृजवासी के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन [more…]
बेमौसमी बारिश से तबाही, किसानों को ‘बाजार मूल्य’ पर मुआवजा देने की मांग
भीमताल: बेमौसमी बारिश, अंधड़ और तूफान से प्रभावित किसानों की फसलों के नुकसान का जायजा लेने के लिए कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बुधवार को धारी ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर किसानों की समस्याएं सुनीं।निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में मनोज शर्मा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में लगातार बिगड़े मौसम ने किसानों की कमर तोड़ दी है। पिछले दिनों हुई बारिश और तूफान से गेहूं, जौ और मटर की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर फसलें खेतों [more…]
युवा मोर्चा की बैठक में रैली की तैयारियों पर मंथन, राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर बनी रणनीति
भीमताल: भारतीय जनता पार्टी, भीमताल युवा मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष पारस चन्द्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कनिष्क ढींगरा की विशेष उपस्थिति रही। जिला महामंत्री बनने के बाद उनका भीमताल में यह पहला आगमन था, जिस पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 21 मार्च 2026 को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा करना रहा। इस दौरान जिला मंत्री शिप्रा जोशी का भी स्वागत किया गया।बैठक में संगठन को और अधिक [more…]
धारी ब्लॉक के गांवों में पहुंचे विधायक कैड़ा, समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
भीमताल: विधायक राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को धारी ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लेटीबुगा, परबड़ा, शशबनी, कसनोला, कालापाताल, कसियालेख और भटेलिया सहित कई गांवों में जाकर लोगों से सीधा संवाद किया।ग्रामीणों ने विधायक के सामने बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी समस्याएं रखीं। इस पर विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।विधायक ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हाल ही में आए आंधी-तूफान से कई ग्रामीणों के घरों की [more…]
21 मार्च को नैनीताल दौरे पर आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, घोड़ाखाल व हल्द्वानी में करेंगे कार्यक्रमों में शिरकत
भीमताल: जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जानकारी दी कि भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च 2026 को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर रहेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री 21 मार्च को त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन, बरेली से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:15 बजे घोड़ाखाल हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वह सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हीरक जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रतिभाग करेंगे।कार्यक्रम के पश्चात रक्षा मंत्री अपराह्न 01:10 बजे घोड़ाखाल से प्रस्थान कर 01:30 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां से वह एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी में उत्तराखंड [more…]
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज, सीडीओ ने की समीक्षा बैठक
भीमताल : जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में 21 मार्च को प्रस्तावित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने सहकारी बैंक सभागार, हल्द्वानी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।बैठक के दौरान सीडीओ ने कार्यक्रम स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। जिन विभागों [more…]
भीमताल में पर्यटन सीजन को लेकर प्रशासन सतर्क, होटल एसोसिएशन की बैठक में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर मंथन
भीमताल : पर्यटन सीजन को देखते हुए भीमताल क्षेत्र में ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और पर्यटकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को होटल माउंटोरिया रिट्रीट, पांडेगांव में भीमताल होटल एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी., पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय तथा पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी मौजूद रहे।बैठक में पर्यटन सीजन के दौरान भीमताल क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। एसोसिएशन के सदस्यों ने सुझाव दिया कि आवश्यकता पड़ने [more…]
