हल्द्वानी में बाल विकास योजनाओं की समीक्षा, आयोग सदस्य योगेश सिंह रजवार ने दिए जरूरी निर्देश

Estimated read time 1 min read





भीमताल, 26 मई। हल्द्वानी ब्लॉक सभागार में मंगलवार को बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना विभाग के हल्द्वानी नगरीय क्षेत्र की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित योजनाओं और बच्चों व महिलाओं के पोषण से जुड़े कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान आयोग सदस्य ने बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर सुपरवाइजर से आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित बाल पोषण एवं महिला पोषण योजना, महालक्ष्मी किट, रेडी टू ईट, अनुपूरक पोषाहार, आंचल अमृत योजना, नंदा गौरा योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) की जानकारी ली।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं का संज्ञान लेते हुए योगेश सिंह रजवार ने बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए कि समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर पत्राचार कर जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे केंद्रों पर बच्चों को बेहतर और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
बैठक में आयोग सदस्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी वर्गों के लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आधार कैंप लगाए जाएं। साथ ही बाल श्रम और भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने तथा निराश्रित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी किरन जोशी, सेक्टर सुपरवाइजर सहित हल्द्वानी नगरीय क्षेत्र की बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours