राहुल गांधी की अल्मोड़ा जनसभा को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, ओखलकांडा में किया जनसंपर्क

Estimated read time 1 min read





भीमताल : आगामी 04 जून को अल्मोड़ा में प्रस्तावित लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी तथा भीमताल विधानसभा प्रभारी बीएलए-1 मनोज शर्मा ने ओखलकांडा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क किया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों से बड़ी संख्या में अल्मोड़ा पहुंचकर राहुल गांधी की जनसभा में शामिल होने का आह्वान किया। मनोज शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी किसान, मजदूर, युवा और हर वर्ग की मजबूत आवाज हैं तथा देशभर के लोग उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक रहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जनसभा के लिए प्रेरित कर रहे हैं, ताकि कार्यक्रम ऐतिहासिक और सफल बनाया जा सके। वहीं लाखन सिंह नेगी ने दावा किया कि राहुल गांधी की सभा में क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours