भीमताल। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन नैनीताल के तत्वावधान में आयोजित स्व. प्रताप सिंह मौनी स्मृति कैरम प्रतियोगिता में चौथे दिन बार हॉल में सिंगल्स और डबल्स वर्ग के मुकाबलों ने रोमांच बनाए रखा। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सटीक शॉट्स और बेहतरीन फिंगर मूव्स से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
डी.एस. दानू ने बताया कि डबल्स वर्ग के पहले मुकाबले में तरुण चन्द्रा और कैलाश रावत की जोड़ी ने उमेश कांडपाल व गंगा बोरा की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में गौरव और मुकेश की जोड़ी ने नमन व प्रशांत को शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई। वहीं तीसरे मुकाबले में दानिश और मुकेश की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट, सचिव संजय सुयाल, उपाध्यक्ष कमल चिलवाल, उपसचिव नीरज गोस्वामी, कार्यकारिणी सदस्य तारा आर्य, सरिता बिष्ट, जया आर्य, निर्मल आर्य, मो. बिलाल समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours