महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का दिया संदेश

Estimated read time 1 min read





भीमताल, 27 मई: लोक भवन नैनीताल में प्रथम महिला गुरमीत कौर की पहल पर महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक भवन में कार्यरत महिला स्टाफ, सफाईकर्मी, हॉर्टिकल्चर एवं पीडब्ल्यूडी विभाग से जुड़ी महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बी.डी. पांडेय अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने महिलाओं को स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, व्यक्तिगत स्वच्छता, गर्भावस्था के दौरान देखभाल तथा महिलाओं के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की।
इस दौरान प्रथम महिला गुरमीत कौर ने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की धुरी हैं, इसलिए उनका शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी साझा कीं। प्रथम महिला ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में अपर सचिव रीना जोशी, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्त्व सहित महिला कार्मिक एवं उनके परिजन मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours