Author: Chaiwala
कैंचीधाम में जल्द शुरू होगी हैली सेवा
रातीघाट के पास हैलीपैड निर्माण को लेकर स्थल का निरीक्षण मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन हुआ सक्रिय भीमताल : विश्वप्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंचीधाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जल्द ही हवाई सुविधा मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी नैनीताल नवाजिस खालिक के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने हैलीपैड निर्माण को लेकर संभावित स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान रातीघाट के समीप चिन्हित भूमि का जायजा लिया गया। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रत्नेश कुमार ने जानकारी दी कि तकनीकी दृष्टि से यह स्थल [more…]
तूफान में उड़ गई विद्यालय की छत, विधायक कैड़ा ने किया निरीक्षण
निर्माण कार्य को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश भीमताल : विगत दिनों आए तेज आंधी-तूफान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रिखाकोट की छत उड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा मौके पर पहुंचे और विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को शीघ्र छत के नव निर्माण के निर्देश दिए।ग्रामवासियों ने बताया कि आंधी के चलते स्कूल की टिन की छत उड़ गई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। विधायक कैड़ा ने मौके पर एसडीएम धारी के.एन. गोस्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) एच.बी. चंद [more…]
सचिव रीना जोशी ने निरीक्षण के दौरानजल जीवन मिशन में देरी पर जताई नाराजगी
15 मई तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश भीमताल : मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत प्रदेश के सचिवों का गांवों में निरीक्षण और जनसंवाद का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को अपर सचिव परिवहन, सत्रकर्ता, नियोजन एवं कार्मिक विभाग रीना जोशी ने हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र के फतेहपुर और गुजरौड़ा गांवों का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।गुजरौड़ा गांव में ग्रामीणों ने शिकायत की कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिछाई गई पाइपलाइन से पिछले एक साल से पानी नहीं आ रहा [more…]
उत्तराखण्ड में अल्पसंख्यक शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने किया 55 करोड़ की योजनाओं का निरीक्षण
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में एआई लैब स्थापना के भी दिए निर्देश भीमताल : उत्तराखण्ड में अल्पसंख्यक समुदाय के शैक्षिक उत्थान के लिए चल रही योजनाओं की प्रगति को लेकर शासन गंभीर नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को उत्तराखण्ड शासन के अल्पसंख्यक कल्याण सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के अंतर्गत निर्माणाधीन 6 स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण किया।करीब 55 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इन शैक्षिक संस्थानों की समीक्षा के दौरान सचिव गर्ब्याल ने कार्यदायी संस्था के महाप्रबंधक को सख्त निर्देश [more…]
प्राइमर कोट की गुणवत्ता पर उठे सवाल, एसडीएम ने किया सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण
स्थानीयों की आपत्ति पर दोबारा किया गया सतह कोटिंग का कार्य, ठेकेदार को दिए सख्त निर्देशभीमताल : कसियालेख-सूपी-लोद गल्ला सड़क निर्माण में लापरवाही की शिकायत पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए संयुक्त निरीक्षण किया। गुरुवार को उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाजिस खालिक ने लोक निर्माण विभाग भवाली व पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता, जनप्रतिनिधियों और शिकायतकर्ताओं के साथ मिलकर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि सड़क निर्माण में प्राइमर कोट की प्रक्रिया बिना सड़क की सतह को ठीक से साफ किए की जा रही थी। उनका कहना था [more…]
सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, चौंसला गांव में चला निरीक्षण अभियान
5 अतिक्रमण स्वयं हटाए, शेष पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम राहुल शाह भीमताल : जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर सरकारी भूमि की निगरानी और अतिक्रमण हटाने की मुहिम तेज हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह ने राजस्व विभाग की टीम के साथ ग्राम चौंसला का निरीक्षण कर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान टीम ने सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण की जांच के साथ ही पहले जारी किए गए अतिक्रमण हटाने के आदेशों का भौतिक सत्यापन भी किया। अधिकारियों ने देखा कि कुछ स्थानों [more…]
19 करोड़ की लागत से सड़कों पर लगेंगे क्रैश बैरियर, सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम
भीमताल : विधानसभा भीमताल के ओखलकांडा और धारी ब्लॉक की सड़कों पर अब यात्रियों को मिलेगा अधिक सुरक्षा का भरोसा। क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से 19 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से विभिन्न मोटर मार्गों पर क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। इससे दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने में मदद मिलेगी।विधायक कैड़ा ने बताया कि क्षेत्र की कई सड़कें पहाड़ी ढलानों और खतरनाक मोड़ों से होकर गुजरती हैं, जहां क्रैश बैरियर न होने की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती थीं। उन्होंने पीडब्लूडी को इन सड़कों पर सुरक्षा कार्यों के [more…]
भीमताल में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सौंपा 20 सूत्री मांग पत्र
भीमताल : गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन भीमताल ने आज 20 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल के माध्यम से प्रेषित किया। इस पत्र में पेंशनर्स से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गई हैं, जिनमें प्रमुख हैं,गोल्डन कार्ड योजना में सुधार: ओपीडी, पैथोलॉजी जांच, जन औषधि एवं दवाओं को निशुल्क किया जाए, गोल्डन कार्ड धारकों के लिए छूट: सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए गोल्डन कार्ड में 50% और पारिवारिक पेंशन धारकों के लिए 30% छूट दी जाए, अस्पतालों में गोल्डन कार्ड का समुचित उपचार: चयनित अस्पतालों द्वारा गोल्डन कार्ड धारकों को [more…]
भीमताल में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सौंपा 20 सूत्री मांग पत्र
भीमताल : गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन भीमताल ने आज 20 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल के माध्यम से प्रेषित किया। इस पत्र में पेंशनर्स से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गई हैं, जिनमें प्रमुख हैं,गोल्डन कार्ड योजना में सुधार: ओपीडी, पैथोलॉजी जांच, जन औषधि एवं दवाओं को निशुल्क किया जाए, गोल्डन कार्ड धारकों के लिए छूट: सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए गोल्डन कार्ड में 50% और पारिवारिक पेंशन धारकों के लिए 30% छूट दी जाए, अस्पतालों में गोल्डन कार्ड का समुचित उपचार: चयनित अस्पतालों द्वारा गोल्डन कार्ड धारकों को [more…]
विधायक राम सिंह कैड़ा ने पीडब्लूडी अधिकारियों से की बैठक
मोटर मार्गों पर डामरीकरण में गुणवत्ता पर दिया जोर भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल स्थित टी.आर.सी. नौकुचियाताल में पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न मोटर मार्गों के डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई और अधिकारियों से कड़ी चेतावनी दी।विधायक कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉकों में दो दर्जन से अधिक मोटर मार्गों पर डामरीकरण के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। लेकिन कई ग्रामीणों से इन मार्गों पर कार्य [more…]




