कैंचीधाम में जल्द शुरू होगी हैली सेवा

Estimated read time 0 min read





रातीघाट के पास हैलीपैड निर्माण को लेकर स्थल का निरीक्षण

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन हुआ सक्रिय

भीमताल : विश्वप्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंचीधाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जल्द ही हवाई सुविधा मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी नैनीताल नवाजिस खालिक के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने हैलीपैड निर्माण को लेकर संभावित स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान रातीघाट के समीप चिन्हित भूमि का जायजा लिया गया। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रत्नेश कुमार ने जानकारी दी कि तकनीकी दृष्टि से यह स्थल हैलीपैड निर्माण के लिए उपयुक्त है। उन्होंने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजा जाएगा।
हैली सेवा शुरू होने से कैंचीधाम आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours