सचिव रीना जोशी ने निरीक्षण के दौरानजल जीवन मिशन में देरी पर जताई नाराजगी

Estimated read time 1 min read





15 मई तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

भीमताल : मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत प्रदेश के सचिवों का गांवों में निरीक्षण और जनसंवाद का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को अपर सचिव परिवहन, सत्रकर्ता, नियोजन एवं कार्मिक विभाग रीना जोशी ने हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र के फतेहपुर और गुजरौड़ा गांवों का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
गुजरौड़ा गांव में ग्रामीणों ने शिकायत की कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिछाई गई पाइपलाइन से पिछले एक साल से पानी नहीं आ रहा है। इस पर अपर सचिव ने गहरी नाराजगी जताते हुए जल संस्थान के अधिकारियों को 15 मई तक हर हाल में जलापूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि तय समय-सीमा में समस्या का समाधान नहीं होता है तो ग्राम प्रधान उन्हें सीधी सूचना दें, जिससे संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
इसके बाद रीना जोशी फतेहपुर ग्राम सभा पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों और पेयजल टैंक का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, एसडीएम रेखा कोहली, खंड विकास अधिकारी तनवीर असगर, जिला बाल विकास अधिकारी अनुलेखा बिष्ट तथा युवा कल्याण अधिकारी डी.एन. कांडपाल भी मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours