तूफान में उड़ गई विद्यालय की छत, विधायक कैड़ा ने किया निरीक्षण

Estimated read time 1 min read





निर्माण कार्य को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

भीमताल : विगत दिनों आए तेज आंधी-तूफान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रिखाकोट की छत उड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा मौके पर पहुंचे और विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को शीघ्र छत के नव निर्माण के निर्देश दिए।
ग्रामवासियों ने बताया कि आंधी के चलते स्कूल की टिन की छत उड़ गई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। विधायक कैड़ा ने मौके पर एसडीएम धारी के.एन. गोस्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) एच.बी. चंद और अन्य संबंधित अधिकारियों को बुलाकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
विधायक कैड़ा ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में कोई बाधा न आए, इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर भवन की छत का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के लिए आपदा मद या अन्य किसी मद से धनराशि स्वीकृत कराई जाएगी।
इस दौरान तहसीलदार रवि गोस्वामी, सुरेश बिष्ट, पूर्व प्रधान हरीश चंद्र, त्रिलोक सिंह, शिवराज सिंह, कमल सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours