सेवा ज्योति यात्रा में उमड़ा उत्साह, प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की सहभागिता

Estimated read time 0 min read





भीमताल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सफल सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के कार्यकाल के पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को बागेश्वर में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा में प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्य रूप से सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राम सिंह कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 25 वर्षों का कार्यकाल अंत्योदय, जनकल्याण और राष्ट्र सेवा का अनुपम उदाहरण है। उनकी दूरदर्शी सोच, मजबूत इच्छाशक्ति और निस्वार्थ कार्यशैली के परिणामस्वरूप भारत ने विश्व पटल पर सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत की है।

सेवा ज्योति यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष बागेश्वर प्रभा दानू गड़िया, बागेश्वर विधायक पार्वती चंदन राम दास, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय और जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या समेत कई जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours