Author: Chaiwala
बड़ोंन से सजानी सड़क निर्माण को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, उग्र आंदोलन की चेतावनी
पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु बोले- आठ साल बाद भी नहीं बनी सड़क, अब चूल्हा-चौका लेकर जाएंगे भीमताल : विधानसभा भीमताल के ग्राम सभा बड़ोंन में शनिवार को ग्राम प्रधान गीता देवी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ोंन-सजानी सड़क मार्ग के निर्माण को लेकर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में ग्रामीणों ने सड़क न बनने पर आक्रोश जताते हुए लोक निर्माण विभाग भवाली कार्यालय में चूल्हा-चौका और मवेशियों के साथ धरना देने की चेतावनी दी। बैठक में मौजूद पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु ने कहा कि शासन-प्रशासन तथा क्षेत्रीय [more…]
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, कालू सिद्ध मंदिर में की पूजा-अर्चना
नवनिर्मित भव्य मंदिर परिसर का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं से बोले – यह आस्था का केंद्र, संस्कृति का गौरव भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हल्द्वानी के ऐतिहासिक कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर में छत्र चढ़ाया और मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री के मंदिर आगमन पर महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। पीठाधीश्वर महंत कालू गिरी महाराज और महंत त्रिवेणी गिरी [more…]
राज्यपाल ने की कसार देवी मंदिर में पूजा-अर्चना
कहा दिव्यता और शांति का अद्भुत संगम है यह स्थान काकड़ीघाट ज्ञानवृक्ष और कर्कटेश्वर मंदिर में भी किए दर्शन, पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील भीमताल : उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को अल्मोड़ा जनपद के प्रसिद्ध कसार देवी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मानव कल्याण की कामना की। राज्यपाल ने मंदिर परिसर में ध्यान भी लगाया और इस आध्यात्मिक स्थल की दिव्यता और शांति की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि वह स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें दोबारा इस पावन स्थल पर आने का [more…]
लालकुआं में सीएम धामी ने किया 126 करोड़ 69 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
प्रदेश को अग्रणी बनाने की दिशा में बड़ा कदम, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पर्यटन समेत कई क्षेत्रों को मिलेगा लाभ भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लालकुआं में आयोजित समारोह में नैनीताल जनपद की 126 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत वाली 27 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 25.93 करोड़ की लागत से 9 योजनाओं का लोकार्पण, जबकि 100.76 करोड़ की लागत से 18 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केवल विकास ही [more…]
मल्लीताल बाजार में बने गड्डे हादसों की वजह, व्यापार मंडल ने जताई नाराज़गी
पीडब्ल्यूडी और जल संस्थान एक-दूसरे पर टाल रहे जिम्मेदारी, रोज हो रहे हादसे भीमताल : नगर के मल्लीताल बाजार क्षेत्र में सड़क पर जगह-जगह खुले सीवर और टूटी चादरों की जगह बने गड्ढे दोपहिया वाहनों और राहगीरों के लिए खतरा बन चुके हैं। इन गड्ढों में आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़कर पल्ला झाड़ रहे हैं।व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी और जल संस्थान के बीच समन्वय की कमी के कारण मल्लीताल बाजार में दो से तीन गहरे गड्ढे लगातार दुर्घटना का [more…]
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, भीमताल झील की सुरक्षा और विकास की उठाई मांग
भीमताल : सामाजिक कार्यकर्ता नीतेश बिष्ट ने शुक्रवार को नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर भीमताल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने झील की सुरक्षा, सौंदर्यीकरण एवं क्षेत्रीय आधारभूत सुविधाओं को लेकर कई अहम मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। ज्ञापन में बिष्ट ने भीमताल झील के चारों ओर सुरक्षा दीवार एवं रेलिंग लगाए जाने की मांग करते हुए कहा कि इससे पर्यटकों की सुरक्षा के साथ ही झील का सौंदर्य भी बना रहेगा। उन्होंने झील में लगातार भर रही सिल्ट को हटाने के लिए शीघ्र [more…]
राज्यपाल पहुंचे कौसानी, अनाशक्ति आश्रम में दी श्रद्धांजलि
भीमताल : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) शुक्रवार को अपने बागेश्वर भ्रमण कार्यक्रम के तहत प्रसिद्ध पर्वतीय पर्यटन स्थल कौसानी पहुंचे। हिमालय की गोद में बसे इस शांत और सुरम्य स्थल पर राज्यपाल ने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया और स्वच्छता की सराहना की। राज्यपाल ने महात्मा गांधी से जुड़े ऐतिहासिक अनाशक्ति आश्रम का भी दौरा किया, जहां बापू ने वर्ष 1929 में प्रवास के दौरान ‘अनाशक्ति योग’ ग्रंथ की रचना की थी। आश्रम परिसर में उन्होंने गांधी जी की प्रतिमा को नमन किया और आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार भी दर्ज [more…]
राज्यपाल पहुंचे अल्मोड़ा, दीदी की रसोई का किया शुभारंभ
भीमताल : उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) शुक्रवार को अपने जनपद भ्रमण के तहत अल्मोड़ा पहुंचे। सर्किट हाउस आगमन पर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी देवेंद्र पींचा और सीडीओ दिवेश शाशनी ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने सर्किट हाउस में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद की विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से राज्यपाल को शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि खनन न्यास से सरकारी [more…]
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे नैनीताल, विकास कार्यों का लिया जायजा, कीं कई बड़ी घोषणाएं
भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को दो दिवसीय प्रवास पर नैनीताल पहुंचे। दौरे के पहले दिन उन्होंने मल्लीताल में 1101 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे मानसखण्ड मंदिर माला योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और 12 नवविकसित दुकानों का उद्घाटन भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री डीएसए मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने बास्केटबॉल कोर्ट का शुभारंभ, खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की और जिले के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में लतिका भंडारी, भूमिका जंतवाल, नितेश बिष्ट, अंश बिष्ट, वैभव [more…]
भीमताल में प्रदेश अध्यक्ष के दर्जा मंत्री बनने पर भव्य स्वागत समारोह
व्यापारियों को बांटे जाएंगे प्रमाण पत्र भीमताल : प्रदेश अध्यक्ष को उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री बनाए जाने पर भीमताल व्यापार मंडल की ओर से आगामी सोमवार, 9 जून को भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर शहर के व्यापारियों में उत्साह का माहौल है।कार्यक्रम की शुरुआत आमडाली क्षेत्र से दोपहिया वाहन रैली के साथ होगी, जहां से माननीय अध्यक्ष जी को जोरदार स्वागत के बीच ब्लॉक कार्यालय सभास्थल तक लाया जाएगा। इसके पश्चात ब्लॉक कार्यालय में व्यापारियों की बैठक और स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान उन 210 व्यापारियों [more…]



