Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

लेक्‍स इंटरनेशनल स्‍कूल में संपन्‍न हुई कुमाऊंनी भाषा कार्यशाला

सात दिवसीय कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सीखी कुमाऊं की बोली, संस्कृति, व्यंजन और कला भीमताल : नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीबीएसई के निर्देशानुसार लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल में सात दिवसीय कुमाऊंनी भाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ इसका समापन हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.एस. नेगी द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। पहले दिन विद्यार्थियों को कुमाऊंनी भाषा की वर्णमाला, उच्चारण और मूल शब्दों की जानकारी दी गई। उन्हें सरल शब्दों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विकास भवन भीमताल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के तहत तीसरे दिन भी हुआ योगाभ्यास

नोडल अधिकारी की अगुवाई में 26 प्रतिभागियों ने लिया योग सत्र में भाग भीमताल : 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) की पूर्व तैयारियों के तहत विकास भवन भीमताल परिसर में बुधवार को लगातार तीसरे दिन प्रातः 6:30 बजे से योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में यह सत्र नोडल अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह राणा के निर्देशन में संपन्न हुआ। योग अभ्यास में डॉ. मोहम्मद शकील, डॉ. शशि राणा, विमला शाह, फार्मासिस्ट मुकुंद जोशी, पतंजलि के योग अनुदेशक सहित कुल 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। योगाभ्यास [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

स्वच्छता कर्मियों को समय पर मिले सुविधाएं और वेतन: मकवाना

नैनीताल क्लब में हुई समीक्षा बैठक, बिना ठोस कारण नोटिस जारी करने पर जताई नाराजगी भीमताल : उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने बुधवार को नैनीताल क्लब में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्वच्छता कर्मियों की समस्याओं पर गंभीर रुख अपनाते हुए साफ निर्देश दिए कि सभी कर्मचारियों को समय से वेतन, पीएफ, ईएसआई सहित अन्य सुविधाएं और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। मंत्री मकवाना ने नगर पालिका द्वारा 524 सफाई कर्मियों को आवास खाली कराने व किराया वसूली के लिए जारी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने किया पस्या नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण

1.21 करोड़ की लागत से बन रहा पुल, दर्जनभर गांवों को मिलेगा लाभ भीमताल : ओखलकांडा ब्लॉक के लमगड़ा-साचा मार्ग पर पस्या नदी में बन रहे पुल का बुधवार को क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने स्थलीय निरीक्षण किया। पुल निर्माण कार्य 1 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। इस दौरान विधायक ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। पुल की अनुपस्थिति में ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मेधावी छात्रों को मिला सम्मान, मिला 100% स्कॉलरशिप का सुनहरा अवसर

स्वामी विवेकानंद मेरिटोरियस अवार्ड 2025 के तहत अल्मोड़ा और नैनीताल के छात्रों को मिला सम्मान भीमताल : माइंड पावर यूनिवर्सिटी एवं बुड्ढी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एक गरिमामय कार्यक्रम में अल्मोड़ा और नैनीताल जनपदों के विभिन्न विद्यालयों से चयनित मेधावी छात्रों को स्वामी विवेकानंद मेरिटोरियस अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माइंड पावर यूनिवर्सिटी के सभागार में किया गया, जिसमें यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. योगेश कुमार ने छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. कुमार ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ओखलकांडा के पतलोट में दिव्यांग शिविर का आयोजन, 50 लोगों को मिले दिव्यांग प्रमाण पत्र

अब पात्र दिव्यांगों को मिलेगी ₹1500 मासिक पेंशन भीमताल : ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र पतलोट में मंगलवार को स्वास्थ्य एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया। इस मौके पर ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच और प्रमाण पत्र निर्माण की सुविधा का लाभ उठाया। पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों के बीपी, शुगर, आंख, कान, हाथ-पैर व कमर से संबंधित जांच की गई। साथ ही बीमार लोगों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर की [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भवाली में कल लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श

राममूर्ति अस्पताल की पहल, नगर पालिका मैदान में होगा आयोजन भीमताल : राममूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के सौजन्य से बुधवार को भवाली नगर पालिका मैदान में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को परामर्श देंगे और प्रारंभिक जांचें पूरी तरह निशुल्क की जाएंगी। शिविर का शुभारंभ बुधवार सुबह 11 बजे भवाली के सांस्कृतिक मंच पर किया जाएगा। आयोजक प्रकाश आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग, नेत्र रोग, ईएनटी (कान, नाक, गला), चर्म रोग [more…]

उत्तराखण्ड

बबियाड की जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेसियों का विरोध, सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

भीमताल : धारी ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामसभा बबियाड की बदहाल सड़कों को लेकर भीमताल विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि यदि मानसून से पहले मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। मनोज शर्मा ने बताया कि बबियाड-कैलाशद्वार मोटर मार्ग बीते दस वर्षों से पूरी तरह बंद पड़ा है। विभागीय लापरवाही के कारण हजारों ग्रामीण सड़क सुविधा से वंचित हैं। वहीं, बबियाड-टपुवा-दुदुली मोटर मार्ग की हालत भी बेहद खराब है। [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

कर्कश हॉर्न पर लगे लगाम, स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए बताया घातक

अखिलेश सेमवाल ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग भीमताल : प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के अखिलेश सेमवाल ने कर्कश हॉर्न के बढ़ते उपयोग पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण आज एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है, जो न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि आमजन के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत हानिकारक है। सेमवाल ने प्रशासन से अपील की है कि वह इस विषय को प्राथमिकता में लेते हुए ऐसे सभी वाहनों पर कठोर कार्रवाई करे जिनमें तेज और [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राज्यपाल से जी.एस. कटोच की शिष्टाचार भेंट, भेंट की अपनी पुस्तक ‘A Kashmir Knight’

भीमताल : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह से सोमवार को लेफ्टिनेंट जनरल जी.एस. कटोच (से नि) ने राजभवन नैनीताल में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को अपनी लिखी पुस्तक “A Kashmir Knight” की एक प्रति भेंट की। राज्यपाल ने पुस्तक के लिए उनका आभार व्यक्त किया और इसे प्रेरणादायक व राष्ट्रसेवा की भावना से परिपूर्ण बताया। भेंट के दौरान दोनों अधिकारियों के बीच सैन्य अनुभवों, उत्तराखण्ड में युवाओं की सेना में भागीदारी, तथा राष्ट्र सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सारगर्भित चर्चा भी हुई।राज्यपाल ने कहा कि ऐसे अनुभवी अधिकारियों का [more…]