राज्यपाल से जी.एस. कटोच की शिष्टाचार भेंट, भेंट की अपनी पुस्तक ‘A Kashmir Knight’

Estimated read time 1 min read





भीमताल : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह से सोमवार को लेफ्टिनेंट जनरल जी.एस. कटोच (से नि) ने राजभवन नैनीताल में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को अपनी लिखी पुस्तक “A Kashmir Knight” की एक प्रति भेंट की। राज्यपाल ने पुस्तक के लिए उनका आभार व्यक्त किया और इसे प्रेरणादायक व राष्ट्रसेवा की भावना से परिपूर्ण बताया। भेंट के दौरान दोनों अधिकारियों के बीच सैन्य अनुभवों, उत्तराखण्ड में युवाओं की सेना में भागीदारी, तथा राष्ट्र सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सारगर्भित चर्चा भी हुई।
राज्यपाल ने कहा कि ऐसे अनुभवी अधिकारियों का मार्गदर्शन और योगदान देश के लिए प्रेरणास्रोत है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours