उत्तराखण्ड

भीमताल में 16 होम स्टे की जांच, तीन पर 10 हजार का जुर्माना

सात होम स्टे संचालकों को गर्म पानी की सुविधा नहीं मिलने पर नोटिस, तीन दिन में जवाब देने के निर्देश भीमताल। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर मंगलवार को पर्यटन विभाग की टीम ने भीमताल क्षेत्र में होम स्टे इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद आर्या के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान कुल 16 होम स्टे इकाइयों की जांच की गई। मानकों का पालन नहीं करने पर तीन इकाइयों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया, जबकि सात को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। निरीक्षण के दौरान टीम ने होम स्टे में पंजीकरण, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पीपलपानी और भात खाने से नहीं, जनता की समस्याओं के समाधान से तय होगी राजनीति: मनोज शर्मा

भीमताल। विधानसभा भीमताल में पिछले करीब 10 वर्षों से भाजपा नेताओं की कार्यशैली पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने राजनीति को जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय लोगों के सुख-दुःख में शामिल होने और पीपलपानी आदि कार्यक्रमों में पहुंचने तक सीमित कर दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता का मतलब जनता की समस्याओं का समाधान करना है, केवल पीपलपानी और भात खाने से जनता का भला नहीं होगा। मीडिया को जारी बयान में मनोज शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है [more…]

उत्तराखण्ड

SIR-2026: नैनीताल में 2.30 लाख से अधिक नोटिस वितरित, 69 हजार से अधिक की सुनवाई पूरी

भीमताल, 17 अगस्त। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत सोमवार को हल्द्वानी तहसील सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने की। बैठक में निर्वाचक नामावली की 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रही नोटिस वितरण और दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने [more…]

उत्तराखण्ड

मंडी बोर्ड की योजनाओं की समीक्षा, बजट समय पर खर्च करने के निर्देश

भीमताल, 17 अगस्त। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस में उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने नई मंडी नौगांव (उत्तरकाशी) के क्रियान्वयन समेत मंडी बोर्ड की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में मंत्री ने ई-नाम प्रणाली, मंडियों की वित्तीय स्थिति, मुख्यमंत्री घोषणाओं, कृषि उत्पादन क्षति सहायता योजना, किसानों की दुर्घटना सहायता योजना, कृषकों के बच्चों की छात्रवृत्ति योजना, नाबार्ड पोषित योजनाओं और मंगलौर व विकासनगर में प्रस्तावित कोल्ड स्टोरेज के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों [more…]

उत्तराखण्ड

मंडी बोर्ड की योजनाओं की समीक्षा, बजट समय पर खर्च करने के निर्देश

भीमताल, 17 अगस्त। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस में उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने नई मंडी नौगांव (उत्तरकाशी) के क्रियान्वयन समेत मंडी बोर्ड की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में मंत्री ने ई-नाम प्रणाली, मंडियों की वित्तीय स्थिति, मुख्यमंत्री घोषणाओं, कृषि उत्पादन क्षति सहायता योजना, किसानों की दुर्घटना सहायता योजना, कृषकों के बच्चों की छात्रवृत्ति योजना, नाबार्ड पोषित योजनाओं और मंगलौर व विकासनगर में प्रस्तावित कोल्ड स्टोरेज के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आर्यमन बिड़ला स्कूल में बाल अधिकारों को लेकर स्नेही संवाद कार्यक्रम आयोजित

भीमताल, 17 अगस्त। आर्यमन बिड़ला स्कूल में सोमवार को उत्तराखंड बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में बच्चों के साथ स्नेही संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदस्य योगेश सिंह रजवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में योगेश सिंह रजवार ने बच्चों से संवाद करते हुए उनके अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा और सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त [more…]

उत्तराखण्ड

आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को जल्द दुरुस्त करें अधिकारी: मंत्री कैड़ा

भीमताल। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के सुड़ी, बेलगड़, मटियाल, लेटीबुंगा, सुनकिया, सतबुंगा समेत विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने बारिश और आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए मोटर मार्गों, पेयजल लाइनों, सिंचाई नहरों और आंतरिक मार्गों की समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), पीएमजीएसवाई, पेयजल, सिंचाई विभाग और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों और अन्य जरूरी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि कई स्थानों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

10 साल की विधायकी के बाद भी भीमताल में विकास नदारद: मनोज शर्मा

भीमताल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज शर्मा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 10 साल का विधायकी का सफर कम समय नहीं होता। इतने लंबे कार्यकाल में पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास की तस्वीर बदलनी चाहिए थी, लेकिन आज भी कई दूरस्थ गांव बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। मनोज शर्मा ने कहा कि विकास का आकलन सोलर लाइट और छाते बांटने जैसे कार्यों से नहीं किया जा सकता। यदि 10 साल की [more…]

उत्तराखण्ड

स्वतंत्रता दिवस एवं महर्षि अरविंद जयंती पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने किया वृक्षारोपण

भीमताल। स्वतंत्रता दिवस एवं महर्षि अरविंद जयंती के अवसर पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन भीमताल इकाई की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम उत्तराखंड मिशन के संयोजक एवं मिशन के ट्रस्टी दिनेश सांगुड़ी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय दास एवं पूर्णिमा दास उपस्थित रहे। इस दौरान संजय दास ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में दिनेश सांगुड़ी ने मिशन की कार्यशैली, उद्देश्य और सामाजिक सेवा के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। उन्होंने मिशन के संस्थापक परम श्रद्धेय डॉ. आशीष गौतम के जीवन, विचारों और समाजसेवा के प्रति समर्पण पर [more…]

उत्तराखण्ड

लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

भीमताल, 15 अगस्त। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल में देश की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः वंदे मातरम् के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं निदेशक एस.एस. नेगी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद अध्यापिका कंचन जोशी ने हिंदी तथा अंग्रेजी शिक्षक उपकार सिंह ने अंग्रेजी में अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्र वर्ग की ओर से हंसिका भंडारी ने हिंदी और हर्षिता पंत ने अंग्रेजी में अपने विचार रखे। रिद्धिमा राणा ने हिंदी तथा गरिमा दुर्गापाल ने अंग्रेजी में देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताएं प्रस्तुत कीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा [more…]