भीमताल। स्वतंत्रता दिवस एवं महर्षि अरविंद जयंती के अवसर पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन भीमताल इकाई की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम उत्तराखंड मिशन के संयोजक एवं मिशन के ट्रस्टी दिनेश सांगुड़ी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय दास एवं पूर्णिमा दास उपस्थित रहे। इस दौरान संजय दास ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में दिनेश सांगुड़ी ने मिशन की कार्यशैली, उद्देश्य और सामाजिक सेवा के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। उन्होंने मिशन के संस्थापक परम श्रद्धेय डॉ. आशीष गौतम के जीवन, विचारों और समाजसेवा के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कुष्ठरोगियों, जरूरतमंदों और वंचित वर्ग की सेवा के संकल्प के साथ स्थापित दिव्य प्रेम सेवा मिशन पिछले तीन दशकों से सेवा, संस्कार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज के जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपे गए। उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, सेवा और समाज कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कमल जोशी, मीनाक्षी भगत जोशी, पारस चंद्र, सभासद प्रकाश कनौजिया, सभासद योगेश तिवारी, सभासद बबिता सांगुड़ी, राजेश सांगुड़ी, हर्षल कनौजिया, मोना पांडे, महेश चंद्र, राकेश आर्य, गोविंद रावत, मुस्कान दानी, दीपिका सांगुड़ी, देव आर्यन, नीरज कुमार, हिमांशु पांडे, पुष्कर लमगड़िया, नीरज पांडे, कुलदीप बोरा, यक्षित जोशी आदि मौजूद रहे।
‘जाणता राजा’ महानाट्य की दी जानकारी
कार्यक्रम के बाद परिचय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी अक्टूबर माह में गाजियाबाद के सन सिटी में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक महानाट्य ‘जाणता राजा’ की जानकारी दी गई। यह महानाट्य छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके द्वारा स्थापित हिंदवी स्वराज्य की गाथा पर आधारित है। उपस्थित लोगों को कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया गया।

+ There are no comments
Add yours