Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सेफर इंटरनेट डे पर एआई के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

भीमताल । सेफर इंटरनेट डे के अवसर पर मंगलवार को विकास भवन भीमताल में जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र नैनीताल द्वारा एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय “स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प: एआई का सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग” रहा।कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अरविन्द कुमार पांडे ने इंटरनेट एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रमुख साइबर खतरों, ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए कहा कि डिजिटल युग में जागरूकता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बाल विकास योजनाओं की प्रगति पर सीडीओ ने की समीक्षा, लक्ष्यों में लापरवाही पर सख्त चेतावनी

भीमताल। विकास भवन सभागार भीमताल में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे की अध्यक्षता में बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित समस्त लाभार्थीपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, नंदा गौरा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेंटर सहित विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई।मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए तथा कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत ने भूमि विवाद व जाम की समस्याओं पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

भीमताल। मंगलवार को हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की विभिन्न समस्याओं पर सुनवाई करते हुए भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हड़पने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद, पेयजल तथा रोडवेज बस अड्डे पर अनावश्यक बसों के खड़े होने जैसे गंभीर मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान कराया।काशीपुर से प्राप्त एक गंभीर शिकायत में बताया गया कि पुरानी फर्म के आधार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के द्वितीय दिवस योग, सांस्कृतिक संवाद व वैज्ञानिक भ्रमण पर केंद्रित

भीमताल। मेरा युवा भारत नैनीताल द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में हार्मिटेज, यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, नैनीताल में 9 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित पांच दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का द्वितीय दिवस उत्साहपूर्ण गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में अतिथि राज्य बिहार के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, वैशाली एवं बेगूसराय से आए 35 युवाओं के साथ दो ग्रुप लीडर — मुजफ्फरपुर से चंदन एवं वैशाली से श्वेता — सहित कुल 37 प्रतिभागी सहभागिता कर रहे हैं।द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रातः योग सत्र से हुई। इसके [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की आर्थिकी कमजोर, मंडी को निभानी होगी जिम्मेदारी: मनोज शर्मा

भीमताल । विधान सभा भीमताल के धारी, ओखलखंडा, रामगढ़ और भीमताल क्षेत्र पूरी तरह कृषि आधारित हैं। यहां के किसान फल, सब्जी एवं अन्य फसलों के प्रमुख उत्पादक हैं, लेकिन बीते कई वर्षों से लगातार हो रही बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है।इन समस्याओं को लेकर भीमताल विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा एवं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भुवन सिंह दरमवाल ने सचिव मंडी समिति हल्द्वानी से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किशनपुर गौलापार में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित

भीमताल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल/जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किशनपुर गौलापार में एसडीआरएफ के सहयोग से विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में एसडीआरएफ की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को आपदा की स्थिति में प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा प्राथमिक चिकित्सा देने के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। टीम ने आपदा के दौरान स्वयं की सुरक्षा एवं दूसरों की सहायता के व्यावहारिक तरीके भी बताए।इसके उपरांत सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कैंचीधाम बायपास हर हाल में 15 जून तक शुरू हो: सतपाल महाराज

12.58 करोड़ की पांच योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भीमताल। जनपद नैनीताल निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश सरकार द्वारा विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन भीमताल पहुंचकर लोक निर्माण विभाग की कुल पांच योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 945.99 लाख रुपये की चार योजनाओं का शिलान्यास तथा 312.13 लाख रुपये की एक योजना का लोकार्पण किया गया। इस प्रकार कुल 1258.12 लाख रुपये की योजनाओं को हरी झंडी दी गई।कैबिनेट मंत्री सतपाल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: दमुवांढूगा में बहुउद्देश्यीय शिविर, 89 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

भीमताल । अम्बेडकर पार्क दमुवांढूगा में सोमवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। शिविर में दर्ज अधिकांश शिकायतों का विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में 89 लोगों द्वारा विभिन्न समस्याएं दर्ज कराई गईं।शिविर में बड़ी संख्या में लोगों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। क्षेत्रीय लोगों ने युवाओं के नशे की गिरफ्त में आने की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए क्षेत्र में नशे के खिलाफ विशेष अभियान [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल में पांच दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ

भीमताल। मेरा युवा भारत नैनीताल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में पांच दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, नैनीताल में 9 से 13 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। कार्यक्रम में अतिथि राज्य बिहार के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, वैशाली एवं बेगूसराय से सात-सात युवा प्रतिभागी एवं दो ग्रुप लीडर शामिल हो रहे हैं। कुल 37 प्रतिभागी कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं, जिनमें ग्रुप लीडर के रूप में मुजफ्फरपुर से चंदन एवं वैशाली से श्वेता शामिल हैं।सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सीडीओ ने पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भीमताल पहुंचकर बोर्ड परीक्षार्थियों का बढ़ाया मनोबल

भीमताल। आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर परीक्षार्थियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने सोमवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भीमताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बोर्ड परीक्षार्थियों से संवाद कर परीक्षा में सफलता के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।सीडीओ ने छात्रों को समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि नियमित अध्ययन एवं निरंतर अभ्यास से ही बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से बिना किसी तनाव के परीक्षा देने की अपील की तथा कहा कि मानसिक संतुलन बनाए [more…]