Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता: धामी

धामी स्वयं कल तीसरी बार चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का दृढ़ संकल्प है कि जो भी तीर्थ यात्री, श्रद्धालु व पर्यटक देवभूमि उत्तराखंड आए वे चारों धामों के दर्शन करें। चारधाम यात्रा की पुख्ता व्यवस्थाओं हेतु सरकार की ठोस एवं गंभीर रणनीति को लेकर सीएम धामी ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं कल तीसरी बार चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में प्रशासन की महत्वपूर्ण [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

LUCC पर शिकंजा, निवेशकों का पैसा वापसी के लिए उठाए गए बहुस्तरीय कानूनी कदम

देहरादून। The Loni Urban Multi State Credit and Thrift Cooperative Society Ltd (LUCC) के विरुद्ध देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी एवं रुद्रप्रयाग में कुल 08 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। इन मामलों में अभियुक्तगण द्वारा आम जनमानस को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन एवं झांसे देकर धनराशि जमा कराई गई, जिसे बाद में गबन कर लिया गया। इनमें से एक अभियोग में 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा उनके विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय को प्रेषित किया गया है, जिसकी अग्रिम विवेचना सीबीसीआईडी खण्ड, देहरादून द्वारा की जा रही है। सम्पत्ति से सम्बन्धित कार्रवाई: सीबीसीआईडी द्वारा प्रकाश में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

यात्रा मार्गों पर मजबूत हो स्वास्थ्य सुविधाएंः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। सूबे में चार धाम यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को यात्राकाल का ठोस रोड़मैप बनाने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा यात्रा मार्गों एवं चारों धामों की चिकित्सा इकाईयों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है। साथ ही यात्रा मार्गों पर तैनात आपतकालीन एम्बुलेंस सेवा 108 के रिस्पांस टाइम को घटाकर 15 मिनट करने के निर्देश भी बैठक में दे दिये गये हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सोमवार को भव्य रूप से स्थापना दिवस (फाउंडेशन डे) मनाया गया। इस अवसर को खास बनाने के लिए वृहत स्तर पर पौधारोपण किया गया। इस अभियान के तहत सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से अपील की गई कि वे एक पौधा लगाएँ, ताकि पर्यावरण की सुरक्षा हो सके। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्री मंहत देवेंद्र दास जी महाराज ने विश्वविद्यालय की स्थापना दिवस को गौरवान्वित करने वाला पल बताया, साथ ही उन्होंने अपने संदेश में विश्वविद्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों और फैकल्टी मेंबर्स को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विकासनगर में भीषण सड़क हादस, बस और लोडर की टक्कर में दो लोगों की मौत, 14 घायल

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक स्कूल बच्चे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आज दोपहर करीब दो बजे विकासनगर से देहरादून जा रही बस शिमला बाॅयपास रोड पर सिहनीवाला के पास एक लोडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सड़क पर पलट गई और लोडर खाई में जा गिरा। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही सहसपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। बस में फंसे घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून। सभी जिलाधिकारी अपने जनपदों में पब्लिक सर्विस डिलीवरी,  सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, पेयजल आपूर्ति बनाये रखने और वन अग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष ध्यान दें। यह निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से सभी जिला अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाया जाय। जनपदों में खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग की जाए। बरसात से पहले रिवर ड्रेजिंग और नालों की सफाई का कार्य पूर्ण किया जाए। जन शिकायतों का जल्द समाधान हो इसके लिए नियमित जनता दरबार, तहसील दिवस, बीडीसी की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री की नीतियों से तीस करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले: धामी

केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही कई प्रदेशों के समाज कल्याण मंत्री और अधिकारी हो रहे हैं शामिल केंद्रीय मंत्री बोले, नशा की समस्या से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करें काम देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार की नीतियों से बीते एक दशक में देश भर में करीब 30 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके हैं। सोमवार को देहरादून में आयोजित केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दो दिवसीय चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राज्य की गोल्डन जुबली 2050 तक का विजन डॉक्यूमेंट बनाए सेतु आयोग: मुख्यमंत्री

राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में संभावनाओं पर विषय विशेषज्ञों द्वारा संक्षिप्त रिपोर्ट बनाई जाए। देहरादून। सेतु आयोग द्वारा राज्य की गोल्डन जुबली 2050 तक का विजन डॉक्यूमेंट बनाया जाए। आगामी 25 सालों में राज्य के सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय विकास के लिए सुनियोजित प्लान बनाकर उसका क्रियान्वयन किया जाए। प्रवासी उत्तराखण्डियों को राज्य की विकास यात्रा से जोड़ने और राज्य में निवेश के लिए उन्हें प्रेरित करने की दिशा में भी कार्य किये जाएं। सेतु आयोग द्वारा विभागों की पॉलिसी का विस्तृत विश्लेषण किया जाए और विभागों के कार्यों को बेहतर क्रियान्वयन के लिए सहयोग दिया जाए। यह बात मुख्यमंत्री [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सत्ता से दूर कुंठित विपक्ष भड़का रहा क्षेत्रीय और जातीय भावनाएं, पूरे नहीं होंगे मंसूबे: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सत्ता से लगातार दूर रहकर कुंठित विपक्ष हताशा में, धार्मिक, क्षेत्रीय एवं जातीय भावनाएं भड़काकर प्रदेश में अशांति एवं वे वैमनस्य फैलाने की साजिश कर रहा हैं। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि हमारे रहते, ऐसे प्रयास किसी कीमत पर सफल नहीं होंगे। पार्टी का प्रत्येक कार्यकता राज्य के सम्मान और सुरक्षा करने के लिए एकजुट खड़ा है। हम अखंड हैं और अडिग हैं, उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए। विकसित राज्य की इस यात्रा के हम सभी सहयात्री हैं और लक्ष्य प्राप्ति तक यह रुकने वाली नहीं है। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जोशीमठ में जली कार में मिला महिला का कंकाल

चमोली। ज्योतिर्मठ(जोशीमठ) में तपोवन के पास नीती-मलारी बॉर्डर रोड पर एक कार जली हुई मिली। कार के अंदर से एक महिला का कंकाल भी मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। यह घटना शनिवार देर रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के साथ मौजूद युवक फरार बताया जा रहा है। प्रथमदृष्टया युवक पर ही हत्या के बाद युवती को कार सहित जिंदा जलाने का संदेह जताया जा रहा है। स्थानीय [more…]