LUCC पर शिकंजा, निवेशकों का पैसा वापसी के लिए उठाए गए बहुस्तरीय कानूनी कदम

Estimated read time 1 min read

देहरादून। The Loni Urban Multi State Credit and Thrift Cooperative Society Ltd (LUCC) के विरुद्ध देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी एवं रुद्रप्रयाग में कुल 08 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

इन मामलों में अभियुक्तगण द्वारा आम जनमानस को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन एवं झांसे देकर धनराशि जमा कराई गई, जिसे बाद में गबन कर लिया गया। इनमें से एक अभियोग में 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा उनके विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय को प्रेषित किया गया है, जिसकी अग्रिम विवेचना सीबीसीआईडी खण्ड, देहरादून द्वारा की जा रही है।

सम्पत्ति से सम्बन्धित कार्रवाई: सीबीसीआईडी द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्तगणों की सम्पत्तियों का तस्दीक कार्य किया गया है। सम्पत्तियों को खुर्द-बुर्द अथवा विक्रय से रोकने के उद्देश्य से जिलाधिकारी देहरादून, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल तथा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, टिहरी को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।

इसके अतिरिक्त, अभियुक्तगणों की अन्य सम्पत्तियों की जानकारी हेतु आयुक्त गढ़वाल एवं आयुक्त कुमाऊं मण्डल को पत्राचार किया गया है। सम्पत्तियों की जानकारी प्राप्त होने के उपरांत उन्हें सीज/नीलाम करने की विधिक कार्यवाही की जायेगी।

अन्य कार्रवाई:

▪️अभियुक्तगणों के विरुद्ध Look Out Circular (LOC) तथा Blue Corner Notice जारी कराए गए हैं।

▪️LUCC के पंजीकरण संबंधी विस्तृत जानकारी एवं उत्तराखण्ड के पीड़ितों को लिक्विडेशन प्रक्रिया में शामिल कराने हेतु केन्द्रीय रजिस्ट्रार, कोऑपरेटिव सोसायटी, भारत सरकार, नई दिल्ली एवं निबंधक, कोऑपरेटिव सोसायटी, उत्तराखण्ड से पत्राचार किया गया है।

▪️अभियुक्तगणों के पासपोर्ट एवं अन्य दस्तावेजों की जानकारी हेतु संबंधित पासपोर्ट अधिकारी से संपर्क किया गया है।

▪️LUCC से संबंधित अभियोगों के संबंध में आवश्यक दस्तावेज आयकर विभाग एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED) को उपलब्ध कराए गए हैं तथा उन्हें विधिक कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया है।

▪️LUCC से संबंधित सभी अभियोगों में जिला पुलिस द्वारा भी आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours