जोशीमठ में जली कार में मिला महिला का कंकाल

Estimated read time 1 min read

चमोली। ज्योतिर्मठ(जोशीमठ) में तपोवन के पास नीती-मलारी बॉर्डर रोड पर एक कार जली हुई मिली। कार के अंदर से एक महिला का कंकाल भी मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। यह घटना शनिवार देर रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के साथ मौजूद युवक फरार बताया जा रहा है। प्रथमदृष्टया युवक पर ही हत्या के बाद युवती को कार सहित जिंदा जलाने का संदेह जताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार बीती शनिवार को कर्नाटक नम्बर की मारुति रिट्ज कार में एक युवक और युवती घूमते हुए दिखाई दिए थे। शुक्रवार को भी यह कार ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) में लोगों को घूमती हुई दिखाई दी थी।

पुलिस के अनुसार यह कार बंगलुरु में संतोष कुमार निवासी डी नंबर 55, आर नंबर 8, द्वितीय तल, ग्रीन फ्यूचर होटल, कस्तूरी नगर, बंगलुरु, कर्नाटक के नाम रजिस्टर्ड है। देर रात हुई घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। महिला के साथ घूम रहा पुरुष लापता है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours