Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में सिलक्यारा टनल हुई ब्रेकथ्रू

2023 में सिलक्यारा सुरंग निर्माण के दौरान 41 श्रमिक 17 दिनों तक भीतर फंस गये थे प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सफल हुआ था सबसे जटिल और चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान बाबा बौखनाग मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, रेस्क्यू अभियान की सफलता के लिए मुख्यमंत्री ने बाबा बौखनाग से मन्नत मांगते हुए मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था सिलक्यारा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिलक्यारा सुरंग के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में सिलक्यारा सुरंग निर्माण के दौरान 41 श्रमिक 17 दिनों तक भीतर फंस गये थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

एलपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में जल्द बनेगी पार्किंग

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण कर बनाई सहमति भीमताल। संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने मंगलवार को भीमताल के डांठ स्थित एलपी इंटर कॉलेज के पास खेल मैदान में पार्किंग को लेकर निरीक्षण किया। पर्यटन कारोबारी नितिन राणा, नितेश बिष्ट, पंकज जोशी ने पर्यटन सीजन को देखते हुए पार्किंग का निर्माण खेल मैदान में बनाने को कहा। जिससे सड़क पर जाम की समस्या दूर हो सके। उन्होंने कहा कि डांठ में पार्किंग होने से स्थानीय पर्यटन कारोबारियों को लाभ मिलेगा। साथ ही सैलानियों को घंटों जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

अवैध खनन पर सख्त हुई प्रशासनिक कार्रवाई, पुराने खनन वाहनों पर गिरेगी गाज

भीमताल : जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त तेवर अपना लिए हैं। मंगलवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित खनन समिति की बैठक में जिलाधिकारी वंदना ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अवैध खनन की किसी भी स्थिति में अनदेखी नहीं की जाएगी।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में वर्षों से पुराने खनन वाहन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इन वाहनों की स्थिति जर्जर है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। उन्होंने परिवहन विभाग को ऐसे वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

चेतन सती ने नवोदय परीक्षा में हासिल की सफलता

भीमताल : राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटियाल के छात्र चेतन सती ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चेतन की सफलता पर विद्यालय परिवार व ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।चेतन सती, जो कि एक साधारण परिवार से आते हैं, की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि परिश्रम और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनके पिता भुवन सती बैंक ऑफ बड़ौदा में अस्थायी कर्मचारी हैं, जबकि माता चंद्रा देवी गृहणी हैं।अपनी सफलता का श्रेय चेतन ने माता-पिता और [more…]

उत्तराखण्ड

अंबेडकर का सपना था समानता का समाज : भावना महरा

धामी सरकार ने UCC लागू कर निभाई अंबेडकर की विरासत भीमताल : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को प्रायः दलितों के मसीहा के रूप में जाना जाता है, लेकिन उनका योगदान महिलाओं के अधिकारों की रक्षा में भी उतना ही महत्वपूर्ण रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना महरा ने कहा कि बाबा साहेब वास्तव में महिला अधिकारों के अग्रदूत थे।रविवार को गरमपानी में आयोजित एक कार्यक्रम में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुईं भावना मेहरा का कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अंबेडकर ने 1927 में महिलाओं [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

अवैध मदरसों पर प्रशासन की सख्ती जारी, दूसरे दिन 4 और मदरसे किए गए सील

दो दिन में 17 मदरसे सील, 1 का अधिग्रहण, अब तक कुल 21 पर कार्रवाई भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसों पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। सोमवार को दूसरे दिन भी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने हल्द्वानी नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 4 और मदरसों को सील किया।दो दिनों की कार्रवाई में अब तक कुल 17 मदरसों को सील किया जा चुका है, जबकि एक मदरसे का अधिग्रहण किया गया है। इसके साथ [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग का हुआ डामरीकरण, विधायक कैड़ा ने किया कार्य का निरीक्षण

अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश भीमताल : काठगोदाम से हैड़ाखान-खनश्यू को जोड़ने वाले प्रमुख मोटर मार्ग के किमी 3 पर लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े हिस्से का डामरीकरण कार्य सोमवार को शुरू कर दिया गया। क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।यह मार्ग न केवल हैड़ाखान और खनश्यू बल्कि लगभग 120 गांवों को जोड़ता है, साथ ही चंपावत जिले के लिए भी एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। भूकंप के चलते किमी 3 पर मार्ग क्षतिग्रस्त हो [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने लिया आंधी-तूफान से हुए नुकसान का जायजा, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

भीमताल : विगत दिनों क्षेत्र में आई भारी आंधी-तूफान व ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने रविवार को विधायक राम सिंह कैड़ा पटरानी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय पटरानी के भवन की छत का निरीक्षण किया, जो तेज आंधी में पूरी तरह से उखड़ गई थी।विधायक कैड़ा ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों व विद्यालय स्टाफ से बातचीत कर हालात की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छत के टिन उड़ जाने के कारण बच्चों के पठन-पाठन में भारी दिक्कतें आ रही हैं, जिसे किसी भी हाल में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।विधायक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी में पिकअप खाई में गिरी, तीन लोगों कि मौत

बड़कोट। तहसील बड़कोट के अंतर्गत चामी, बर्नीगाड के पास एक पिकअप HP- 17 G- 0319 खाई में गिर गई।  वाहन में  तीन लोग सवार थे, जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है। मृतकों के नाम 1. नौशाद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर देहरादून।2. प्रवीण जैन पुत्र चमन लाल निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर देहरादून।।3. अजय शाह पुत्र बरगी नाथ निवासी चौबेया थाना सासाराम जिला रोहतास बिहार हाल पता- जीवनगढ़ थाना विकास नगर देहरादून।

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में महाराजा अग्रसेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के नवनिर्मित भवन का किया शुभारंभ

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में महाराजा अग्रसेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में प्रतिभाग कर महाराजा अग्रसेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के नव निर्मित भवन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेवा एवं समर्पण के प्रतीक महाराजा अग्रसेन को नमन करते हुए सभी को महाराजा अग्रसेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के 50 वर्ष की गौरवपूर्ण यात्रा पूरी करने पर शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट द्वारा पिछले 50 वर्षों से समाज सेवा, धार्मिक जागरण, सांस्कृतिक संरक्षण, मानव कल्याण से जुड़े कार्यों को समर्पित भाव से किया जा [more…]