अवैध मदरसों पर प्रशासन की सख्ती जारी, दूसरे दिन 4 और मदरसे किए गए सील

Estimated read time 0 min read





दो दिन में 17 मदरसे सील, 1 का अधिग्रहण, अब तक कुल 21 पर कार्रवाई

भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसों पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। सोमवार को दूसरे दिन भी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने हल्द्वानी नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 4 और मदरसों को सील किया।
दो दिनों की कार्रवाई में अब तक कुल 17 मदरसों को सील किया जा चुका है, जबकि एक मदरसे का अधिग्रहण किया गया है। इसके साथ ही नैनीताल जिले में अब तक कुल 21 मदरसों पर प्रशासनिक कार्रवाई की जा चुकी है।
कार्यवाही अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि पूर्व में जिले में अवैध मदरसों की पहचान के लिए सर्वे अभियान चलाया गया था, जिसमें हल्द्वानी क्षेत्र में 18 ऐसे मदरसे पाए गए जो बिना किसी पंजीकरण व मान्यता के नियमविरुद्ध रूप से संचालित हो रहे थे। इन सभी पर अब कार्रवाई की जा रही है।
इसके अतिरिक्त कालाढूंगी क्षेत्र में भी पूर्व में 3 अवैध मदरसों को सील किया जा चुका है। प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक (सिटी) प्रकाश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, रेखा कोहली, पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, कुलदीप पांडे, जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ सहित विभिन्न थानों के प्रभारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours