Archives
जिला कारागार में सात दिवसीय मोमबत्ती प्रशिक्षण शुरू
भीमताल। जिला कारागार में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल के मार्गदर्शन में बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केंद्र, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग हल्द्वानी तथा सुनिधि विकास संस्था हल्द्वानी के सहयोग से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण [more…]
रामनगर में मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस
भीमताल, 19 अगस्त। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को रामनगर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड और जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर भवानीगंज, रानीखेत रोड, बस स्टैंड और लखनपुर चुंगी क्षेत्र में मिठाई की दुकानों समेत आधा दर्जन खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को दूध, दही, घी, पनीर समेत अन्य डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता, मानक और लेबलिंग के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही आयुक्त खाद्य [more…]
बाईपास से मिलेगी जाम से निजात, रोजगार के भी खुलेंगे द्वार
सलेड़ी-खेरोला से खड़की-सिलोटी होते हुए नौकुचियाताल तक मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारंभ भीमताल। वर्षों से सड़क की मांग कर रहे सलेड़ी, खेरोला, खड़की, सिलोटी और नौकुचियाताल क्षेत्र के ग्रामीणों को मंगलवार को बड़ी सौगात मिली। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सलेड़ी-खेरोला से खड़की-सिलोटी होते हुए नौकुचियाताल तक बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों और पर्यटकों का आवागमन सुगम होने के साथ ही भीमताल में यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। मंत्री कैड़ा ने कहा कि बाईपास मोटर मार्ग क्षेत्र के विकास में मील [more…]
सौड़ में विकास कार्यों की समीक्षा, 2.74 करोड़ की सड़क मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश
पंगोट-घुग्घू-सिंगड़ी मार्ग की मरम्मत समेत बिजली, पेयजल और शिक्षा से जुड़े कार्यों पर हुई चर्चा भीमताल, 18 अगस्त। विकासखंड भीमताल के राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ में मंगलवार को क्षेत्रीय विकास कार्यों और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न प्रकरणों को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत और नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने की। बैठक के बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। विभिन्न [more…]
भीमताल में 16 होम स्टे की जांच, तीन पर 10 हजार का जुर्माना
सात होम स्टे संचालकों को गर्म पानी की सुविधा नहीं मिलने पर नोटिस, तीन दिन में जवाब देने के निर्देश भीमताल। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर मंगलवार को पर्यटन विभाग की टीम ने भीमताल क्षेत्र में होम स्टे इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद आर्या के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान कुल 16 होम स्टे इकाइयों की जांच की गई। मानकों का पालन नहीं करने पर तीन इकाइयों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया, जबकि सात को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। निरीक्षण के दौरान टीम ने होम स्टे में पंजीकरण, [more…]
पीपलपानी और भात खाने से नहीं, जनता की समस्याओं के समाधान से तय होगी राजनीति: मनोज शर्मा
भीमताल। विधानसभा भीमताल में पिछले करीब 10 वर्षों से भाजपा नेताओं की कार्यशैली पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने राजनीति को जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय लोगों के सुख-दुःख में शामिल होने और पीपलपानी आदि कार्यक्रमों में पहुंचने तक सीमित कर दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता का मतलब जनता की समस्याओं का समाधान करना है, केवल पीपलपानी और भात खाने से जनता का भला नहीं होगा। मीडिया को जारी बयान में मनोज शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है [more…]
SIR-2026: नैनीताल में 2.30 लाख से अधिक नोटिस वितरित, 69 हजार से अधिक की सुनवाई पूरी
भीमताल, 17 अगस्त। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत सोमवार को हल्द्वानी तहसील सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने की। बैठक में निर्वाचक नामावली की 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रही नोटिस वितरण और दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने [more…]
मंडी बोर्ड की योजनाओं की समीक्षा, बजट समय पर खर्च करने के निर्देश
भीमताल, 17 अगस्त। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस में उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने नई मंडी नौगांव (उत्तरकाशी) के क्रियान्वयन समेत मंडी बोर्ड की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में मंत्री ने ई-नाम प्रणाली, मंडियों की वित्तीय स्थिति, मुख्यमंत्री घोषणाओं, कृषि उत्पादन क्षति सहायता योजना, किसानों की दुर्घटना सहायता योजना, कृषकों के बच्चों की छात्रवृत्ति योजना, नाबार्ड पोषित योजनाओं और मंगलौर व विकासनगर में प्रस्तावित कोल्ड स्टोरेज के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों [more…]
मंडी बोर्ड की योजनाओं की समीक्षा, बजट समय पर खर्च करने के निर्देश
भीमताल, 17 अगस्त। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस में उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने नई मंडी नौगांव (उत्तरकाशी) के क्रियान्वयन समेत मंडी बोर्ड की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में मंत्री ने ई-नाम प्रणाली, मंडियों की वित्तीय स्थिति, मुख्यमंत्री घोषणाओं, कृषि उत्पादन क्षति सहायता योजना, किसानों की दुर्घटना सहायता योजना, कृषकों के बच्चों की छात्रवृत्ति योजना, नाबार्ड पोषित योजनाओं और मंगलौर व विकासनगर में प्रस्तावित कोल्ड स्टोरेज के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों [more…]
आर्यमन बिड़ला स्कूल में बाल अधिकारों को लेकर स्नेही संवाद कार्यक्रम आयोजित
भीमताल, 17 अगस्त। आर्यमन बिड़ला स्कूल में सोमवार को उत्तराखंड बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में बच्चों के साथ स्नेही संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदस्य योगेश सिंह रजवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में योगेश सिंह रजवार ने बच्चों से संवाद करते हुए उनके अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा और सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त [more…]
