देव डोली के साथ केदारनाथ जा रहे यात्रियों के वाहन पर गिरा बोल्डर

Estimated read time 1 min read

सोनप्रयाग। सोनप्रयाग और गौरीकुण्ड के बीच मुनकटिया लैडस्लाइड जोन में आज सुबह 7.34 बजे पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से बोलेरो में सवार दो लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बोलेरो में कुल 11 लोग सवार थे। ये सभी उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के स्यालब गांव के रहने वाले हैं, जो जाख देवता की देव डोली के साथ केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे थे।

सूचना मिलते ही SDRF की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। SDRF जवानों ने घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर सोनप्रयाग अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

मृतक
1..रीता पत्नी उदय सिंह, उम्र 30 वर्ष, बडकोट, उत्तरकाशी
2.चन्द्र सिंह पुत्र कलम सिंह, उम्र 68 वर्ष, बडकोट, उत्तरकाशी

घायल
1. मोहित चैहान पुत्र उपेन्द्र चैहान
2. नवीन सिह रावत पुत्र जयेन्द्र सिंह रावत, उम्र 35 वर्ष, बडकोट, उत्तरकाशी (गम्भीर घायल)
3. प्रतिभा पुत्री गिरवीर सिंह, उम्र 25 वर्ष, बडकोट, उत्तरकाशी (गम्भीर घायल)
4. ममता पुत्री चेन सिंह, उम्र 35 वर्ष, बडकोट, उत्तरकाशी(गम्भीर घायल)
5. राजेश्वरी पत्नी नवीन, उम्र 35, उत्तरकाशी
6. पंकज पुत्र हुकम सिंह, उम्र 24 वर्ष, कोकमल्ला नन्दानगर, चमोली(वाहन चालक)

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours