Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन में वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए विशेषज्ञों, शोधार्थियों और योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। “योग एवं आयुर्वेदिक पर्सपेक्टिव ऑफ न्यूट्रिशन फॉर लाइफस्टाइल डिसऑर्डर्स” विषय पर आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य जीवनशैली संबंधी बीमारियों के समाधान में योग और आयुर्वेद की भूमिका को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना रहा। सम्मेलन का आयोजन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एवं नेचुरोपैथी द्वारा आईक्यूएसी के तत्वावधान में यूकॉस्ट के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की सहभागिता [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

🚧 बदहाल सड़क के विरोध में कांग्रेस नेता का एकाकी धरना, 25 दिन में सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

भीमताल, 27 मार्च। भीमताल ब्लॉक के अलचोना-ताड़ा मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने सड़क पर ही एकाकी सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द सुधार की मांग की है।धरना स्थल से संबोधित करते हुए मनोज शर्मा ने कहा कि भीमताल विधानसभा में व्यवस्थाएं चरमरा चुकी हैं और भ्रष्टाचार के कारण विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अलचोना से ताड़ा तक पूरी सड़क “मौत की खाई” में तब्दील हो चुकी है और वर्षों से इसकी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

🎉 भीमताल में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, विकास को गति देने का भरोसा

भीमताल, 27 मार्च । उत्तराखंड के शहरी विकास एवं जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार अपनी भीमताल विधानसभा पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ हुए स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्रभर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।अमृतपुर, भीमताल बाजार, खुटानी, चाफी, मटियाल, पदमपुरी और धारी में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री का भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राम सिंह कैड़ा ने कहा कि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

⛽ जनपद में पेट्रोल-डीजल व गैस की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों से बचें: डीएम

भीमताल , 27 मार्च । जनपद नैनीताल में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट किया कि सभी गैस एजेंसियों में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई चेन पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है।जिलाधिकारी ने कहा कि लोग किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन द्वारा गैस, पेट्रोल और डीजल के स्टॉक की नियमित निगरानी की जा रही है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी सहित सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में ईंधन [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

🏥 सीएचसी में 15 कर्मचारी गायब, वेतन रोकने के निर्देश | विकास खंड में भी 6 अनुपस्थित

भीमताल, 27 मार्च। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने शुक्रवार को भीमताल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं मरीज बनकर उपचार व्यवस्था की हकीकत परखी, जिससे अस्पताल की वास्तविक स्थिति सामने आ सकी।पंजीका के अवलोकन में 15 कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश सीएमएस को दिए। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और दवाइयों की एक्सपायरी डेट की जांच की। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि मरीजों को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

🚧 मानसून से पहले पूरी हों परियोजनाएं, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

भीमताल , 27 मार्च । जनपद नैनीताल में संचालित महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सभी निर्माण कार्य आक्रामकता और तेज गति से किए जाएं, ताकि मानसून से पूर्व उन्हें पूरा किया जा सके। उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय और बेहतर गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे जनता के बीच सकारात्मक संदेश जाए। गैस [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

📚 किताबों की कमी से नहीं रुकेगी पढ़ाई, स्कूलों को बुक बैंक से व्यवस्था के निर्देश

भीमताल, 27 मार्च। जनपद नैनीताल में विद्यार्थियों की पढ़ाई किताबों की कमी के कारण प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने सभी विद्यालयों को बुक बैंक के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।मुख्य शिक्षाधिकारी ने बताया कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों में कक्षावार पाठ्यपुस्तकों के वितरण की प्रक्रिया जारी है तथा एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित पुस्तकें खुले बाजार में उपलब्ध कराई जा रही हैं। बावजूद इसके कुछ स्थानों पर पुस्तकों की अनुपलब्धता की स्थिति को देखते हुए यह आवश्यक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियाँ तेज, दलों को बीएलए की शत-प्रतिशत नियुक्ति के निर्देश

भीमताल, 27 मार्च। जनपद नैनीताल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। इस क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों तथा उनके बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-1) के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अप्रैल के प्रथम सप्ताह में पुनरीक्षण कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा संभावित है। इसे देखते हुए जनपद स्तर पर पूर्व तैयारियों को मजबूत किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी राजनीतिक दल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड लोअर पीसीएस का रिजल्ट घोषित

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिवित/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने सभी 13 जिलों के प्रभारी मंत्री किए नियुक्त

देहरादून। सरकार ने जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति तथा विकास कार्य के पर्यवेक्षण के लिए राज्य के सभी 13 जिलों में प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति की है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार, गणेश जोशी को टिहरी और रुद्रप्रयाग, डा. धन सिंह रावत को अल्मोड़ा, सुबोध उनियाल को देहरादून, रेखा आर्य को पिथौरागढ़, सौरभ बहुगुणा को उत्तरकाशी, खजान दास को नैनीताल, भरत चौधरी को चमोली और चंपावत. मदन कौशिक को पौड़ी, प्रदीप बत्रा को ऊधमसिंह नगर और रामसिंह कैड़ा को बागेश्वर जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है।