भीमताल में सैनिकों और व्यापारियों को मिलेगी नई सौगात, बहुद्देशीय भवन निर्माण की घोषणा पर खुशी

Estimated read time 0 min read





भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भीमताल में सैनिकों एवं व्यापारियों के लिए बहुद्देशीय भवन निर्माण की घोषणा का प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, भीमताल ने स्वागत किया है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने इसे क्षेत्र के व्यापारियों और पूर्व सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

व्यापार मंडल के अनुसार, इस मांग को व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, कैप्टन महेश चंद्र जोशी और सह प्रभारी कुमाऊं मंडल अखिलेश सेमवाल ने प्रमुखता से उठाया था। पदाधिकारियों का कहना है कि बहुद्देशीय भवन बनने से व्यापारियों और पूर्व सैनिकों को विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए सुविधा मिलेगी।

व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि सरकार ने क्षेत्र की जरूरतों को समझते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। साथ ही कैबिनेट मंत्री राम सिंह केड़ा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इस मांग को शासन स्तर पर प्रमुखता से उठाने के साथ मुख्यमंत्री तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, भीमताल ने इस जनहितकारी घोषणा के लिए मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इसे क्षेत्र के विकास से जुड़ा अहम फैसला बताया है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours